27.8 C
Delhi
गुरूवार, अप्रैल 25, 2024
Recommended By- BEdigitech

जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं अनुष्का रंजन और आदित्य सील, मेहंदी और संगीत सेरेमनी में आलिया भट्ट, वाणी कपूर, अथिया शेट्टी सहित कई एक्टर्स हुए शामिल

शादी का सीजन शुरू हो चुका है। कई सारे एक्टर्स शादी के बंधन में बंध रहे हैं। अब बॉलिवुड के दिल की धड़कन आदित्य सील, मॉडल अनुष्का रंजन से जल्द शादी करने जा रहे हैं। उनका मेहंदी समारोह शुक्रवार, 19 नवंबर, 2021 को हुआ और 21 नवंबर को दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। उनकी शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन में शुक्रवार को आलिया भट्ट, वाणी कपूर, क्रिस्टल डिसूजा, अथिया शेट्टी, आकांक्षा रंजन कपूर जैसे कई स्टार्स भी शामिल हुए थे।

आदित्य सील ने पेरिस में अनुष्का अरंजन को प्रपोज किया था। दोनों की सगाई अक्टूबर 2019 में हुई थी। उनके मेहंदी और संगीत समारोह की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पार्टी में आलिया भट्ट जहां लाल गाउन में अपनी बीएफएफ के साथ कैमरे के लिए पोज देती नजर आईं। वहीं, पीच रंग की गॉर्जियस ड्रेस में वाणी कपूर ब्राइड्समेड के साथ नजर आईं। इन्हीं तस्वीरों में से एक में आदित्य सील भी अपने हाथ पर मेहंदी फ्लॉन्ट करते दिखाई दिए। उन्होंने अपने हाथ पर अनुष्का का नाम लिखा था।

अनुष्का रंजन ने अपने फंक्शन की वीडियोज अपनी स्टोरी में शेयर की हैं और क्रिस्टल डिसूजा, वाणी कपूर और उनके बाकी साथियों ने भी फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। इस खास मौके पर अनुष्का ने लाइट ग्रीन और क्रीम रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था। उन्होंने डांस फ्लोर पर ‘तारीफां’ गाने पर डांस किया। वहीं आदित्य ब्लू रंग के कुर्ते पजामे में नज़र आए। सगाई के लगभग 2 साल बाद दोनों शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है। आपको बता दें कि आदित्य सील और अनुष्का रंजन का संगीत समारोह 20 नवंबर, 2021 को और शादी 21 नवंबर को होगी। इससे एक दिन पहले यानी गुरुवार को अनुष्का ने सुजैन खान, अर्सलान गोनी, अली गोनी, वाणी कपूर और क्रिस्टल डिसूजा के साथ बैचलर पार्टी की थी। उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

आपको बता दें कि अनुष्का-आदित्य एक-दूसरे को लगभग 4 साल से डेट कर रहे हैं। एक लीडिंग वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में आदित्य ने बताया था, ‘हम साढ़े तीन साल पहले मिले थे। मुझे उनके परिवार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था और वहीं मैं उनसे पहली बार मिला था। उस पार्टी के बाद हमारे बीच खूब बातें हुईं। फिर हम एक साथ घूमने लगे। हमें एक रिश्ते में आने में थोड़ा समय लगा, लेकिन आखिरकार ऐसा हो गया।’ आदित्य ने अक्टूबर 2019 में बहुत ही प्यारे तरीके से अनुष्का को पेरिस में प्रपोज भी किया था।

Advertisement

अभिनेत्री ने वेडिंग पुलाव और बत्ती गुल मीटर चालू जैसी फिल्मों में काम किया है। आदित्य को तुम बिन 2, स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 और इंदू की जवानी में काम किया है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles