35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

11 साल की उम्र में ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाली भारतीय महिला तैराक!

अभिनव बिंद्रा, पीटी उषा से लेकर मनु भाकर तक, भारत की मिट्टी में कई ऐसे एथलीट्स ने जन्म लिया, जिन्होंने बड़ी कम उम्र में ही अपनी एक अलग पहचान बनाई। ऐसी ही थीं आरती साहा, जो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय खिलाड़ी हैं।

जिस वक्त उन्होंने ओलंपिक में भाग लिया था, उस वक्त उनकी उम्र केवल 11 साल थी। यह डेब्यू उन्होंने 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक खेलों में किया था। इसके अलावा, उनके नाम कई और रिकॉर्ड्स भी दर्ज़ हैं।

एशिया की पहली महिला तैराक , आरती साहा !

  • 24 सितंबर 1940 को कलकत्ता, पश्चिम बंगाल में जन्मी आरती साहा ने 4 साल की उम्र में तैराकी शुरु की थी।
  • उन्होंने 6 साल के स्टेट करियर में 1945 से 1951 के बीच 22 इनाम जीते।
  • फ्रांस के केप ग्रिस नेज और इंग्लेंड के सैंडगेट के बीच 69 किलोमिटर के फासले को उन्होंने सिर्फ 16 घंटे और 20 मिनट में तय किया था।
  • साल 1951 में पश्चिम बंगाल स्टेट में उन्होंने 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में 1 मिनट 37.6 सेकंड का समय लेकर डॉली नज़ीर का रिकॉर्ड तोड़ा था।
  • साल 1960 में आरती साहा को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • भारतीय डाक ने उनके जीवन से महिलाओं को प्रेरित करने के लिए साल 1998 में एक डाक टिकट भी जारी किया।

ये भी पढ़े – भारत के पहले ‘Golden Boy’, अभिनव बिंद्रा का ‘शूटिंग’ का सफर

BEGLOBAL
मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL