35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

15 हजार के पार पहुंचें Covid एक्टिव केस, दिल्ली में 3 गुना बढ़ी संक्रमितों की संख्या

नई दिल्ली: भारत में एक बार फिर से कोरोना के चलते डर का माहौल बनाने लगा है। देश में लगातार 2 दिनों में 3 हजार से भी अधिक कोरोना संक्रमित सामने आए हैं और इससे 5 लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। पिछले 48 घंटो में एक्टिव केस 15,208 पहुंच गए हैं। जबकि इससे पहले गुरुवार को 3,095 केस दर्ज किए गए थे। बता दें 6 महीनों में COVID के सबसे ज्यादा मामले सामने आए है।

बता दें, देश में COVID की पहली लहर 2020 में आई थी जिसमें 5 लाख 30 हजार 862 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई थी। वहीं 29 मार्च को 8 केरल, 3 महाराष्ट्र, 2 दिल्ली और 1 हिमाचल में कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ द्वारा जारी किए आंकड़ों के अनुसार, Daily पॉजिटिविटी रेट 2.73% और  Weekly पॉजिटिविटी रेट 1.71% दर्ज की गई है।

घबराने की जरूरत नहीं, पुख्ता इंतजाम : केजरीवाल

केजरीवाल

ये भी पढ़े Delhi के शास्त्री पार्क इलाके में घर से मिली एक ही परिवार के 6 लोगों की लाश, खबर सामने आने के बाद मचा हड़कंप…

कोरोना के बढ़ते मामलों के बिच राजधानी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से कहा कि, दिल्ली में कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है हमने यहां पुख्ता इंतजाम किया हुआ है। प्रेस कांफ्रेंस में सीएम ने कहा कि, 15 मार्च तक राजधानी में केवल 42 कोरोना वायरस के केस थे लेकिन 30 मार्च को दिल्ली में 295 कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए गए हैं। केजरीवाल ने कहा कि हमें सर्तक होने की जरूरत है। आपको बता दें दिल्ली में फिलहाल 932 एक्टिव केस है।

कोरोना वायरस के मामलों में 70% की बढ़ोतरी

देश तेजी से बढ़ते मामलों में 70% की हिस्सेदारी केवल 5 राज्यों की सामने आ रही है जिसमें, दिल्ली, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। आंकड़ों के मुताबिक, भारत में बुधवार के दिन 70% केस सामने आए हैं। 686 केरल, 483 महाराष्ट्र, 401 गुजरात, 300 दिल्ली और 255 हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं।

ये भी पढ़े रामनवमी में मंदिर के अंदर बड़ा हादसा, छत धंसने से 25 से ज्यादा लोग उसमें गिरे

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL