30.6 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 20, 2024
Recommended By- BEdigitech

2 मार्च को आने वाला है Assembly Elections 2023 का रिजल्ट, इससे पहले डाल लिजिए नगालैंड-त्रिपुरा-मेघालय चुनाव नतीजों के एग्जिट पोल पर नजर ?

Assembly Elections 2023 Result: आज यानी 2 मार्च को मेघालय, त्रिपुरा और नगालैंड विधानसभा चुनावों के नतीजें आने वाले हैं। अगर बात करें इन राज्यों के चुनाव की तो त्रिपुरा में 16 फरवरी और मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को वोटिंग हुई थी।

अब नतीजे आने में तो शाम हो जाएगी इसलिए हम नतीजों से पहले आपके लिए एग्जिट पोल (Exit Poll) की जानकारी लेकर आए हैं। ये एग्जिट पोल इंडिया टुडे और टाइम्‍स नाउ के द्वारा साझा किए गए हैं। तो आइए इन्हें जान लेते हैं।

Assembly Elections 2023 Result

त्रिपुरा का एग्जिट पोल ?

तो आइए सबसे पहले त्रिपुरा की बात कर लेते हैं तो त्रिपुरा में 60 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए हैं और पूर्ण बहुमत के लिए यहां किसी भी सरकार को 31 सीटें जीतनी जरूरी हैं, अगर नजर डाली जाए इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल पर तो त्रिपुरा में बीजेपी के खाते में 36 से 45 सीटें आ सकती है।

Advertisement

Assembly Elections 2023

ये भी पढ़े देश में बढ़े LPG सिलेंडर के दाम, साथ ही कई चीजों में किए गए फेर बदल, जानिए 1 मार्च को क्या-क्या हुए बदलाव ?

इसके अलावा टीएमपी (टिपरा मोथा) को 9 से 16 सीटें और लेफ्ट+कांग्रेस को 6 से 11 सीटें मिल सकती हैं। अगर अन्य की बात करें तो इस एग्जिट पोल में उन्हें कोई भी सीटें मिलती हुई नजर नहीं आ रही।

इसके साथ ही टाइम्‍स नाउ ईटीजी के एग्जिट पोल में त्रिपुरा में बीजेपी को 21 से 27 सीटें, लेफ्ट+ कांग्रेस को 18 से 24 सीटें, टीएमपी को 12 से 17 सीटें आती हुई बताई जा रही है, अगर बात करें अधिकतर एग्जिट पोल की तो त्रिपुरा में भाजपा अपने पैर जमाती हुई नजर आ रही है।

नगालैंड का एग्जिट पोल ?

अगर वहीं बात करें नगालैंड की तो यहां के एग्जिट पोल में बीजेपी-एनडीपीपी गठबंधन की बड़ी जीत होती हुई बताई जा रही है। यहां पर इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी-एनडीपीपी गठबंधन को 38 से 48 सीटें, एनपीएफ को 3 से 8 सीटें, कांग्रेस को 1 से 2 सीटें और अन्य को 5 से 15 सीटें आती हुई बताई जा रही है।

वहीं टाइम्‍स नाउ ईटीजी के एग्जिट पोल में बीजेपी-एनडीपीपी को 39 से 49 सीटें, एनपीएफ को 4 से 8 सीटें, कांग्रेस को 0 सीटें आती हुई बताई जा रही है। बता दें कि नगालैंड में भी 60 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए है और सरकार बनाने के लिए 31 सीटें जरूरी हैं।

मेघालय का एग्जिट पोल ?

अब अगर मेघालय की बात की जाए तो यहां पर भाजपा का पेंच फंसता हुआ नजर आ रहा है, अधिकतर एग्जिट पोल में यहां त्रिशंकु विधानसभा का अनुमान बताया जा रहा है। अगर इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल की माने तो यहां एनपीपी को 18 से 24 सीटें, बीजेपी को 4 से 8 सीटें, कांग्रेस को 6 से 12 सीटें, टीएमसी को 5 से 9 सीटें और अन्य को 4 से 8 सीटें आती हुई बताई जा रही है।

इसके अलावा टाइम्‍स नाउ ईटीजी के एग्जिट पोल में एनपीपी के खाते में 18 से 26 सीटें, बीजेपी के खाते में 3 से 6 सीटें, टीएमसी के खाते में 8 से 14 सीटें, कांग्रेस के खाते में 2 से 5 सीटें आती हुई बताई जा रही है।

इसके साथ ही ये अनुमान लगाया जा रहा है कि मेघालय में कोनराड संगमा की एनपीपी एक बार फिर बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रही है। क्योंकि एग्जिट पोल आने के बाद दोनों की तरफ से इसके संकेत भी दे दिए गए हैं।

ये भी पढ़े Land For Jobs Scam के तहत लालू यादव समेत पूरे परिवार और कुछ लोगों को भेजा गया समन, जानिए क्या है पूरा मामला ?

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles