29.1 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
Recommended By- BEdigitech

नास्त्रेदमस भविष्यवाणी: 2022 में 3 दिनों तक पूरी दुनिया में छा जाएगा अंधेरा

आपने नास्त्रेदमस का नाम तो कही ना कही सुना ही होगा। आपने उनकी भविष्यवाणी के बारे में भी सुना ही होगा। नास्त्रेदमस फ्रांस के एक भविष्‍यवक्‍ता थे, जिन्होंने इस दुनिया के लिए कुल मिलाकर 6,338 भविष्यवाणी कीं थी। अभी तक इनमें उनकी कई भविष्यवाणी सही साबित हुई हैं। उन्होंने हमारी दुनिया का अंत कब और कैसे होगा, इस बारे में लिखा था। 1955 में उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि क्वीन एलिजाबेथ की 94 साल की उम्र में मौत होगी। उनकी ये भविष्यवाणी सही साबित हुई।

नॉस्‍त्रेदमस ने साल 2022 को लेकर भी एक भविष्यवाणी की थी। नॉस्‍त्रेदमसन की इस भविष्यवाणी में कहा गया है कि 2022 में पूरी दुनिया में 72 घंटे के लिए अंधेरा छा जाएगा।

आपको बता दें कि 2022 को लेकर नॉस्‍त्रेदमस ने कई भविष्यवाणियां की थीं। उनकी इस भविष्यवाणी में कहा गया था कि साल 2022 अपने साथ पहले तबाही और बाद में शांति लाएगा। 2022 में पूरी दुनिया में 72 घंटों के लिए अंधेरा छा जाएगा। पहाड़ों पर बर्फ गिरेगी। कई देशों के युद्ध शुरू होंगे और वो खत्म हो जाएंगे। नॉस्‍त्रेदमस के अनुसार ये एक प्राकृतिक घटना होगी। जो इस सबका कारण बनेगी।

नास्त्रेदमस ने 2022 को लेकर एक और भविष्यवाणी की थी। उनकी इस भविष्यवाणी में कहा गया था कि 2022 में खतरनाक परमाणु विस्फोट होगा। जिससे जलवायु परिवर्तन होगा और कारण बनेगा पूरी पृथ्वी के तापमान के बढ़ने का। जिसका असर धरती के मौसम पर भी पडेगा। साथ ही ये परमाणु विस्फोट कई प्राकृतिक बदलावो का कारण बनेगा। कई देश बाढ़, तूफान और अन्य प्राकृतिक आपदाओं का सामने करेंगे। जिनसे भयंकर तबाही होगी।

Advertisement

2022 में दुनिया में रोबोट का प्रभाव काफी बढ़ जाएगा, नॉस्‍त्रेदमस ने इसको लेकर भी एक भविष्यवाणी की थी। इंसानों पर रोबोट का कंट्रोल होगा। इंसानों के लिए वो खतरनाक हो जाएंगे और एक वक्त ऐसा आएगा कि रोबोट मानव जाति के विनाश का कारण बनेंगे।

ये भी पढ़े – सुनीता विलियम्स के बारे में ये बातें जानते हैं क्या आप ?

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles