31.7 C
Delhi
गुरूवार, अप्रैल 25, 2024
Recommended By- BEdigitech

8 अरब तक पहुंच चुकी है दुनिया की आबादी, जानें सबसे ज्यादा आबादी वाले दुनिया के टॉप-10 देशों के बारे में

दुनिया में बढ़ती इंसानों की आबादी ना सिर्फ इंसानों बल्कि पूरी पृथ्वी के लिए खतरनाक साबित हो रही है। बढ़ती जनसँख्या आज सबके लिए खतरा बन चुकी है। कई देशों में रोज़गार तो कही संसाधनों की कमी से आम लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें 2022 तक दुनिया की आबादी करीब 8 अरब पहुंच चुकी है। जबकि इनमें टॉप-5 देश तो ऐसे हैं, जिसकी आबादी दुनिया की आधी जनसंख्या के बराबर है। तो आइए जानते हैं सबसे ज्यादा आबादी वाले दुनिया के टॉप-10 देशों को।

Table of Contents

1- चीन

आबादी – 1,448,471,400 (1.44 अरब)

चीन दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। यहां के सबसे बड़े व्यावसायिक शहर शंघाई की आबादी ही 2.85 करोड़ है। दूसरे नंबर पर राजधानी बीजिंग है, जिसकी आबादी 2.13 करोड़ है।

Advertisement

2- भारत

आबादी – 1,406,631,776 (1.40 अरब)

भारत दुनिया का दूसरा सबसे आबादी वाला देश है। भारत की जनसंख्या जिस गति से बढ़ रही है, उसे देखते हुए लगता है आने वाले कुछ साल में हम चीन को पीछे छोड़ देंगे। मुंबई भारत का सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है। यहां की जनसंख्या 2.09 करोड़ है।

3- अमेरिका

आबादी – 334,805,269 (33 करोड़)

आबादी के लिहाज से अमेरिका दुनिया का तीसरा बड़ा देश है। यहां के न्यूयॉर्क शहर की आबादी सबसे ज्यादा है। न्यूयॉर्क की आबादी 1.88 करोड़ है। वहीं दूसरे नंबर पर लॉस एंजिलिस है, जिसकी आबादी 1.24 करोड़ है।

4- इंडोनेशिया

आबादी – 279,134,505 (28 करोड़)

दुनिया का चौथा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश इंडोनेशिया है। यहां की राजधानी जकार्ता की आबादी सबसे ज्यादा 1.10 करोड़ है।

5- पाकिस्तान

आबादी – 229,488,994 (23 करोड़)

पाकिस्तान दुनिया का पांचवा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन चुका है। यहां के कराची शहर की आबादी सबसे ज्यादा है। 2022 के मुताबिक, कराची की जनसंख्या करीब 1.68 करोड़ है।

6- नाइजीरिया

आबादी – 216,746,934 (21 करोड़)

अफ्रीकी देश नाइजीरिया दुनिया का छठा सबसे आबादी वाला मुल्क है। यहां की राजधानी नाइजर सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है। नाइजर की वर्तमान जनसंख्या 2.59 करोड़ है।

7- ब्राजील

आबादी – 215,353,593 (21 करोड़)

ब्राजील दुनिया का सातवां सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। ब्राजील में सबसे ज्यादा जनसंख्या साओ पाओलो शहर की है। यहां की आबादी 1.24 करोड़ है। इसके बाद दूसरा बड़ा शहर 68 लाख की आबादी के साथ रियो डि जेनेरियो है।

8- बांग्लादेश

आबादी – 167,885,689 (17 करोड़)

भारत का पड़ोसी देश बांग्लादेश दुनिया का आठवां सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है। यहां की राजधानी ढाका की जनसंख्या 2.24 करोड़ है।

9- रूस

आबादी – 145,805,947 (15 करोड़)

क्षेत्रफल के लिहाज से दुनिया का सबसे बड़ा देश रूस आबादी में भी टॉप-10 में है। यह दुनिया का नौवां सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। यहां की राजधानी मास्को की जनसंख्या 1.26 करोड़ है।

10- मेक्सिको

आबादी – 131,562,772 (13 करोड़)

मेक्सिको, दुनिया का 10वां सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। यहां की राजधानी मेक्सिको सिटी सबसे बड़ा शहर है। इसकी जनसंख्या 2.20 करोड़ है।

बढ़ती आबादी सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरा बनता जा रहा है। चीन और भारत में जनसँख्या नियंत्रण के कई प्रयास किये गाये तवो चाइल्ड थ्री चाइल्ड पालिसी लाइ गई लेकिन उनके नतीजे नकारात्मक निकले। ऐसे में जनसख्या को नियंत्रण में रखना सिर्फ देश की जनता के हाथों में।

ये भी पढ़े – Sri Lanka Crisis: सर्वदलीय सरकार बनाने के लिए विपक्षी दल जल्द करेंगे बैठक, राष्ट्रपति गोतबाया 13 जुलाई को देंगे इस्तीफा

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles