35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाय के साथ इन चीजों का सेवन करने से बचें, हो सकती है ये बड़ी परेशानियां!

नई दिल्ली: अक्सर कई लोग चाय के साथ कुछ खाने के या पीने के शौकीन होते हैं। चाय के साथ नमकीन और बिस्कुट तो आपने बहुत खाया होगा लेकिन चाय के साथ कई ऐसे बैड कॉम्बिनेशन हैं, जिनका सेवन करना आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं होता है। आइए जानते हैं कि चाय के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

चाय के साथ पानी

चाय का कभी खाली पेट सेवन नहीं करना चाहिए। इससे हमारे पाचन तंत्र पर असर पड़ता है। साथ ही चाय के साथ पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से सर्द-गर्म जैसी परेशानी आती और एसिडिटी होने की भी संभावनाएं रहती हैं।

BEGLOBAL

चाय के साथ नींबू

चाय के साथ नींबू का सेवन कभी नहीं करना चाहिए। इस बारे में कई हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि नींबू वाली चाय पीने से एसिडिटी की समस्या अधिक हो जाती हैं। चाय में नींबू डालकर पानी से यह पेट में जाकर जहर का काम करता है।

हल्दी

हल्दी से बनी चीजों का चाय के साथ सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि हल्दी में पाए जाने वाले पोषक तत्वों को चाय के साथ केमिकल रिएक्शन हो जाता है जिससे हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

हरी सब्जियां और ड्राई फ्रूट्स

साबुत अनाज, बीन्स और ड्राई फ्रूट्स का सेवन चाय के साथ करना अच्छा नहीं माना गया है। ड्राई फ्रूट्स में पाए जाने वाले आयरन का केमिकल रिएक्शन हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव डालता है। चाय में पाई जाने वाली कैफीन साबुत अनाज और बीन्स के पोषण को पर बुरा प्रभाव डालते हैं।

Disclaimer

हमारा प्रयास रहता है कि हम आपके लिए एक दम सटीक जानकारी लेकर आए और इसलिए हम तथ्यों और विशेषज्ञों के द्वारा बताई गई ही जानकारी आपके लिए लेकर आते है। हम सभी का शरीर अलग-अलग तरीके का है। इसलिए इसे भी नकारा नहीं जा सकता कि हर टिप्स आपके शरीर पर एक ही तरह से काम करेगी। इसलिए किसी भी टिप को अपनाने से पहले आप अपने डॉक्टर या फिर किसी विशेषज्ञ की राय जरूर लें। हमारा काम आपके लिए होम रेमेडी और फिटनेस टिप लेकर आना है लेकिन उन्हें ट्राई करने से पहले आपको भी उसकी पूरी पड़ताल करनी चाहिए और तभी इन टिप्स को इस्तेमाल में लाना चाहिए।

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL