35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Twitter के नए मालिक बने एलन मस्क, 44 बिलियन डॉलर में हुई डील

नई दिल्ली: Tesla कम्पनी के CEO एलन मस्क Twitter के नए मालिक बन गए हैं। ट्विटर के इंडिपेंडेंट बोर्ड के चेयरमैन ब्रेट टेलर ने एक प्रेस रिलीज में मस्क के साथ हुई डील के बारे में जानकारी दी है। खबरों के मुताबिक, मस्क ने इस माइक्रो ब्लॉगिंग साइट को खरीदने के लिए 44 बिलियन डॉलर, यानी 3,368 अरब रुपए की डील की हैं।

जानकारी के अनुसार, मस्क को ट्विटर के हर शेयर के लिए 54.20 डॉलर (4,148 रुपए) चुकाने होंगे। उनके पास पहले से ही ट्विटर में 9% की हिस्सेदारी मौजूद है। वे ट्विटर के सबसे बड़े शेयर होल्डर हैं। इस डील के बाद उनके पास कंपनी की 100% हिस्सेदारी होगी और ट्विटर उनकी प्राइवेट कंपनी बन जाएगी।

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क के मालिकाना हक वाली कंपनी बनने के बाद ट्विटर के सभी शेयर होल्डर्स को हर शेयर के बदले 54.20 डॉलर यानी 4,148 रुपए कैश मिलेंगे। शेयर की यह कीमत मस्क के ट्विटर में 9% की हिस्सेदारी का खुलासा करने से पहले के मुकाबले 38% ज्यादा है।

BEGLOBAL

मस्क ने ट्विटर को अनलॉक करने की बात कही

सोमवार देर शाम को यह खबर आई थी कि ट्विटर के बोर्ड ने मस्क का ऑफर मंजूर कर लिया है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट की खरीदी डील फाइनल होने के बाद मस्क ने ट्वीट कर फ्री स्पीच की वकालत की। साथ ही उन्होंने ट्विटर को अनलॉक करने की बात कही।

डील की चर्चा से ट्विटर का शेयर 6% चढ़ा था

सोमवार को दिनभर एलन मस्क के ट्विटर को खरीदने के बारे में चर्चाएं चलती रहीं। इससे ट्विटर के शेयर में 6% का उछाल आया था। मस्क के हाथों में आने के बाद लोगों को कंपनी में बड़ी ग्रोथ की उम्मीद है। खुद मस्क भी कह चुके हैं कि ट्विटर में काफी पोटेंशियल है।

दुनियाभर में 21.7 करोड़ एक्टिव यूजर्स

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर की अहमियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दुनियाभर में इसके 21.7 करोड़ एक्टिव यूजर्स हैं। इनमें सबसे ज्यादा 7.7 करोड़ अमेरिका में हैं। दूसरे नंबर जापान है, जहां 5.8 करोड़ लोग ट्विटर इस्तेमाल करते हैं। वहीं, 2.4 करोड़ यूजर्स के साथ भारत का नंबर तीसरा है।

हर दिन 50 करोड़ ट्वीट, 38% यूजर्स युवा

दुनियाभर में हर दिन करीब 50 करोड़ ट्वीट किए जाते हैं। खास बात यह है कि ट्विटर के 38% यूजर्स युवा हैं। इनकी उम्र 25 से 30 साल के बीच है। हर व्यक्ति के औसतन 707 फॉलोअर्स हैं। अगर इन सभी आंकड़ों को मिला दें, तो दुनियाभर में ट्विटर से किसी न किसी रूप में जुड़े लोगों का आंकड़ा 21.7 करोड़ से कहीं ऊपर निकल जाता है।

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL