31.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

शादी के बाद आलिया के साथ ऐसा है रिश्ता, रणबीर बोले- लगता ही नहीं शादी हुई है

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को बॉलीवुड का सबसे क्यूट कपल माना जाता है। दोनों 14 अप्रैल 2022 को ही शादी के बंधन में बंधे थे। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने अपनी शादी को लेकर बात की है। अपनी मैरिड लाइफ के बारे में रणबीर ने खुलासा किया कि शादी के बाद वह खुद और आलिया भट्ट किस तरह से प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को मैनेज कर रहे हैं।

रणबीर ने शादी के बाद जीवन में आए बदलावों को लेकर भी बात की। बकौल रणबीर, “हमारी जिंदगी में शादी के बाद बहुत बड़ा फर्क नहीं आया है। हम 5 साल से साथ में थे तो सोचा कि शादी कर लेते हैं। लेकिन हमारी सोच यह थी कि काम से जुड़े कमिटमेंट्स हमें पहले पूरे करने हैं।”

मीडिया को दिए इंटरव्यू में रणबीर ने आगे कहा कि शादी के अगले ही दिन मैंने और आलिया ने काम करना शुरू कर दिया था। जहां एक तरफ आलिया अपने शूट पर चली गई थी। वहीं दूसरी तरफ मैं भी मनाली अपनी शूटिंग पर चला गया था। भविष्य की योजनाओं के बारे में बात करते हुए रणबीर बताते हैं कि आलिया लंदन से वापस आ जाएं तो वो फिल्म शमशेरा की रिलीजिंग के बाद ब्रेक लेने का सोच रहे हैं। इस दौरान दोनों सितारे एक हफ्ते के वेकेशन पर रहेंगे। रणबीर मानते हैं कि उन्हें ऐसा लगता है कि अभी तक उनकी शादी ही नहीं हुई है।

BEGLOBAL

आपको बता दें कि दोनों सितारों की शादी करीबी मित्रों और परिजनों की मौजूदगी में रणबीर कपूर के मुंबई स्थित घर वास्तु में हुई थी। 14 अप्रैल 2022 को उनकी शादी हुई थी। गौरतलब है कि दोनों की मुलाकात साल 2017 में ब्रह्मास्त्र के सेट पर हुई थी। दोनों इस फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। दोनों की साथ में यह पहली फिल्म होगी। यह फिल्म 9 सितंबर 2022 को थियेटर्स में लगेगी। भले ही दोनों ब्रह्मास्त्र के सेट पर मिले हों लेकिन आलिया कई मौकों पर रणबीर के लिए फिलिंग्स जाहिर कर चुकी हैं।

बात करें अगर रणबीर और आलिया के वर्कफ्रंट की तो रणबीर को आखिरी बार फिल्म संजू में देखा गया था। 2018 में आई यह फिल्म कमाई के मामले में सुपरहिट रही थी। अब 2022 में रणबीर को शमशेरा और ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्मों में देखा जा सकेगा। रणबीर फिलहाल श्रद्धा कपूर के साथ भी एक फिल्म कर रहे हैं। लव रंजन की यह फिल्म स्पेन में शूट हो रही है। वहीं, आलिया भट्ट करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह के अपोजिट दिखाई देंगी। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। फिलहाल आलिया अपने इंटरनेशनल प्रोजेक्ट हार्ट ऑफ स्टोन की शूटिंग में व्यस्त हैं।

ये भी पढ़े – विक्रम की सफलता के उपलक्ष में कमल हासन के लिए चिरंजीवी ने रखी पार्टी

ये भी पढ़े – 777 चार्ली की अपार सफलता के बाद रक्षित शेट्टी करेंगे अपनी फिल्मों के लिए मल्टीवर्स की शुरुआत

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL