35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Har Ghar Tiranga: हरियाणा की रीना भट्टी ने माउंट एल्ब्रुस पर फहराया तिरंगा

पूरा देश आज तिरंगे के रंग में रंगा नज़र आया। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर पूरे देश में उत्सव और खुशियों का वातावरण नज़र आया। इसी बीच एक और गर्व करने वाली ख़बर सामने आई है। हर घर तिरंगा मुहीम को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा के हिसार की रहने वाली रीना भट्टी ने रूस में स्थित माउंट एल्ब्रुस पश्चिम की चोटी पर तिरंगा फहराया।
आपको बता दें कि इस एंब्रुस पर्वत की ऊंचाई 5642 मीटर है और यहां लगभग हर समय बर्फ गिरती रहती है। यहां का तापमान -20 से -25 डिग्री सेल्सियस रहता है। 15 अगस्त को सुबह 5:43 पर उन्होंने झंडा फहराया।

हरियाणा के हिसार की रहने वाली रीना भट्टी ने कुछ दिन पहले ही 70 घंटे में माउंट कांग यात्से और माउंट जोजंगो चोटी को फतह कर रिकॉर्ड बनाया था। दो चोटी को एक साथ फतह करने वाली रीना हरियाणा की पहली पर्वतारोही बनी थी।

माउंट कांग यात्से लद्दाख में 6250 मीटर और माउंट जोजंगो 6240 मीटर ऊंची चोटी है। इससे पहले रीना माउंट किलिमंजारो और नन सहित विभिन्न चोटियों पर भी जा चुकी हैं। उनकी प्रोफेशनल लाईफ की बात करें तो वह पैनासॉनिक कंपनी में मैनेजर के पद के संभाल रही हैं। उनका अगला लक्ष्य वर्ष 2023 में माउंट एवरेस्ट की चोटी पर जाना है।

BEGLOBAL

पर्वतारोही रीना भट्टी ने बताया था कि 18 जुलाई को उसने माउंट काग यात्से और 21 जुलाई को माउंट जोजंगो चोटी को फतह कर तिरंगा फहराया था। दोनों चोटियों को फतह करने के लिए रीना करीब एक साल से प्रैक्टिस कर रही थीं।

ये भी पढ़े – Shivamogga Curfew: शिवमोगा में वीर सावरकार के पोस्टर पर विवाद, तनाव के बाद स्कूल बंद करने के आदेश

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL