29 C
Delhi
गुरूवार, मई 2, 2024
Recommended By- BEdigitech

जानें नारियल से जुड़ी कुछ विशेष बातें और उपाय, इसके पेड़ में होता है मां लक्ष्मी का वास!

हिंदू धर्म में अधिकतर पूजा पाठ के लिए इस्तेमाल में लाए जाने वाला नारियल बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है। मान्यता है कि नारियल के पेड़ में मां लक्ष्मी का वास होता है इसलिए इसे घर में लगाने से कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। वहीं वास्तु शास्त्र के मुताबिक नारियल के पेड़ की बात करें तो माना जाता है कि इसे घर में लगाने से हमेशा ही सुख-शांति बनी रहती है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से नारियल के पेड़ से जुड़ी वास्तु में बताई गई कई मान्यताओं के बारे में जानकारी देंगे और जानेंगे कि घर में नारियल का पेड़ लगाने से हमें क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

नारियल पेड़ लगाने के फायदे

अक्सर हम में से बहुत से लोग अपनी नौकरी या व्यापार में आने वाली दिक्कतों से परेशान रहते हैं, यदि आपके साथ भी इसी प्रकार की समस्या है तो आप वास्तु के अनुसार अपने घर के आंगन में नारियल का पेड़ लगाएं। पेड़ लगाने से आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आती है और सालों से चले आ रहा आपके कर्जा भी मुक्त होने लगता है।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक यदि हम चाहे तो घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए नारियल का पेड़ लगा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें नारियल का इस्तेमाल कई मांगलिक और धार्मिक कार्यों में किया जाता है। वही इस पेड़ को लगाने की सही दिशा की बात करें तो वास्तु में इसके लिए दक्षिण या पश्चिम दिशा को शुभ बताया गया है।

नारियल से उपाय

जीवन में बार-बार आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए भी नारियल का उपाय करना लाभकारी साबित होता है। इस उपाय को करने के लिए आपको एक पानी वाला नारियल ले लेना है और उसको अपने ऊपर से 21 बार घुमाकर किसी भी देवस्थान पर जाकर आग में जला देना है। ऐसा आपको हर मंगलवार या शनिवार को करना है इससे आपके जीवन में आने वाली सभी समस्या दूर हो जाती है। इसके अलावा यदि आप चाहे तो नारियल का पानी भी पी सकते हैं जो आपकी सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है।

Advertisement

ये भी पढ़े – भूले से भी शुक्रवार को ना करें ये काम, वरना मां लक्ष्मी हो जाती है नाराज!

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles