35.6 C
Delhi
मंगलवार, अप्रैल 30, 2024
Recommended By- BEdigitech

आपको भी रात में नींद नहीं आती तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

दिनभर की भागदौड़ के बाद हर किसी के लिए एक अच्छी नींद लेना बेहद जरूरी है। अच्छी नींद लेने के बाद ही आप रिफ्रेश फील कर पाओगे और अगले दिन अच्छे से काम कर पाओगे। कुल मिलाकर शरीर के लिए अच्छी नींद लेना बेहद जरूरी है। क्योंकि गहरी नींद के दौरान हमारे हृदय और रक्त वाहिकाओं को आराम मिलता है। अच्छी नींद से ही इन्हें स्वस्थ रहने में मदद मिलती है। आपको बता दे की अच्छी नींद की कमी के कारण हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, किडनी की बीमारी और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

myUpchar के मुताबिक, नींद ना आना (अनिद्रा) नींद से जुड़ी एक ऐसी समस्या है जिससे दुनियाभर के लाखों लोग जूझ रहे हैं. अनिद्रा से पीड़ित व्यक्तियों के लिए नींद आना या सोना काफी कठिन होता है। इन्हें नींद आना
बहुत बड़ी बात होती है।

अगर अनिद्रा की समस्या लोगों को ज्यादा समय तक रहती है तो ये लोग शारीरिक और मानसिक रूप से बीमार महसूस करने लगते है। अच्छी और गहरी नींद शरीर को स्वस्थ और संतुलित रखने के लिए बहुत जरूरी है।

अगर आपको भी रात के समय नींद नहीं आती या आपकी भी रात में नींद टूट जाती है। तो आप ये घरेलू उपाय कर सकते हैं।

Advertisement

Table of Contents

तेल की मालिश करें

आप अपने शरीर और सर पर नवरत्न, भृंगराज, सरसों के तेल या फिर किसी अन्य तेल की मालिश कर सकते है। तेल की मालिश करने से आपको अच्छी नींद आने में मदद मिलेगी। इसके साथ-साथ तेल की मालिश करने से आपकी नर्वस सिस्टम को आराम मिलेगा।

साथ आपको अपने तलवे की मसाज भी करनी चाहिए। इसके लिए सोने से पहले अपने हाथ-पैरों को अच्छे से साफ कर ले। फिर किसी भी तेल से अपने तलवों की मसाज करें। इससे आपके शरीर का रक्त प्रवाह सही बना रहेगा। साथ ही आपकी थकान दूर हो जाएगी। अच्छी नींद के लिए आप रोज सोने से पहले अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए नियमित मसाज कर सकते है।

अपनी दिनचर्या सही करें

आपको अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करना बेहद जरूरी है। आपको अपने सोने का समय, खाने का समय सब कुछ व्यवस्थित करने की जरूरत है। अच्छी नींद के लिए समय पर सोने के लिए बिस्तर पर जाना बहुत जरूरी है।

अगर आप समय पर सोने के लिए बिस्तर पर नहीं जाओगे तो आपकी अनिद्रा की समस्या और बढ़ सकती है। इसलिए अपने सभी कामों को जल्दी से निपटाकर सही समय पर सोने की कोशिश करें।

अपना बेडरूम साफ सुथरा रखें

अगर आपका बेडरूम अव्यवस्थित और गंदा होगा तो इससे आपको अच्छी नींद आने में समस्या हो सकती है।

आपको बता दे की अच्छी नींद और सुकून के बीच बहुत गहरा संबंध है। आपका बेडरूम जितना नीट और क्लीन रहेगा उतना ही आप अच्छा फील करेंगे। आपका मन उतना ही शांत रहेगा। अगर आपका मन शांत रहेगा तो आपको आसानी से गहरी नींद आ जायेगी।

सोने से पहले थोड़ी देर म्यूजिक सुने

आप से सोने से पहले थोड़ी देर तक म्यूजिक सुन सकते है। इससे आपको अच्छी नींद आयेगी। आप इंस्ट्रयूमेंटल म्यूजिक या अपना फेवरेट म्यूजिक भी प्ले कर सकते है।जिससे आपको नींद आसानी से आएगी।

इनसे चीज़ों से दूर रहें

दिनभर काम करने के बाद अगर आप सोने के समय में आप मोबाइल या अपना लैपटॉप लेकर बैठ जाते है और सोचते है की जब नींद आने लगेगी तो बंद कर दूंगा।

आपको अपने laptop, मोबाइल और टीवी से दूरी बना लेनी चाहिए। इसके अलावा आपको चाय, कॉफी आदि पेय पदार्थ को रात में सोने से पहले लेने से बचना चाहिए।

इसके साथ- साथ आपको रात में बहुत अधिक मसालेदार और हैवी भोजन नहीं करना चाहिए। सोने से पहले एक ग्लास गर्म दूध भी लें सकते है। आप अनिद्रा से छुटकारे के लिए मेवे आदि का भी सेवन कर सकते हैं।

ये भी पढ़े – इन घरेलू नुस्खों से मिलता है शराब से छुटकारा, बेहद आसानी से मिलती है नशे से आजादी!

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles