35.6 C
Delhi
रविवार, अप्रैल 28, 2024
Recommended By- BEdigitech

घर में इस दिशा में लगाएं हाथी की मूर्ति या तस्वीर, होगी धन की वृद्धि और बनेगें सभी काम !

नई दिल्ली: वास्तु शास्त्र ऐसे बहुत से उपाय बताए गए है जिनको करने से आप आसानी से अपने घर से वास्तु दोष दूर कर सकते है। आपको बता दें हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का खास महत्व होता है। घर के निर्माण से लेकर घर में हर एक छोटी से छोटी वस्तु का संबंध वास्तु से होता है। यदि सभी वस्तुएं वास्तु के बताए गए नियमों के अनुसार सही दिशा और सही स्थान पर होती है तो इससे आपके घर में सकारात्मकता आने लगती है। वहीं यदि आपके घर का वास्तु खराब है तो जीवन में आपको बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और लाख प्रयासों के बाद भी आप व्यापार में लाभ हासील नहीं कर पाते है। आपको बता दें वास्तु दोष दूर को घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए शास्त्रों में अनेक उपाय बताए गए है जिनमें से एक उपाय हाथी की मूर्ति से जुड़ा है। वास्तु के अनुसार, हाथी की मूर्ति को घर में रखने से सभी तरह के वास्तु दोष दूर हो जाते है, घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और आपको धन लाभ भी होता है। आइए जानें हाथी की मूर्ति को घर में रखने की शुभ दिशा और स्थान!

हाथी की प्रतिमा रखनें से होने वाले लाभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, हाथी की मूर्ति भगवान श्रीगणेश का स्वरूप होती है और साथ ही हाथी धन की देवी मां लक्ष्मी की सवारी भी है। इसलिए माना जाता है कि जिस घर में हाथी की मूर्ति होती है वहां सुख-शांति औप समृद्धि बनी रहती है। मान्यताओं के अनुसार यदि हम हाथी की चांदी की मूर्ति को उसकी सही दिशा में स्थापित करते है तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और जीवन में उन्नति मिलने लगती है। साथ ही भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की आपार कृपा से व्यापार और नौकरी में तरक्की मिलती है।

हाथी की मूर्ति स्थापित करने की शुभ दिशा और स्थान

वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा में चांदी से बनी हाथी की मूर्ति को घर में स्थापित करना चाहिए। इससे घर के सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य में वृद्धि होने लगती है। यदि आप चाहें तो घर की उत्तर दिशा में हाथी की तस्वीर को भी लगा सकते है। वहीं इसके अलावा यदि हम हाथी के जोड़ों को उत्तर दिशा में स्थापित करते है तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और आपको धन का भी लाभ होता है। मान्यताओं के अनुसार घर में हाथी की मूर्ति और तस्वीर लगाने से राहु ग्रह भी शांत होता है और इसे संबंधित समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

ये भी पढ़े कौड़ियों से किए गए ये उपाय आपको भी बना सकते हैं धनवान , प्रसन्न होकर घर आती है मां लक्ष्मी!

Advertisement

ये भी पढ़े वास्तु शास्त्र : क्रसुला का पौधा घर में लगाने से होता है धन का आगमन, जानें इसे लगाने का सही स्थान और दिशा !

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles