35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

इस दिन रिलीज होगा रणवीर सिंह की सर्कस का ट्रेलर, ‘ग्रैंड लॉन्च’ की तैयारी कर रहें हैं मेकर्स

रणवीर सिंह स्टारर सर्कस इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में रणवीर के अलावा, जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े, सिद्धार्थ जाधव, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, विजय पाटकर, सुलभा आर्य, मुकेश तिवारी, अनिल चरणजीत, अश्विनी कालसेकर और मुरली शर्मा आदि कलाकार हैं। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। फिल्म 1982 की फिल्म अंगूर पर आधारित है। अंगूर में संजीव कुमार और देवेन वर्मा ने अभिनय किया है। सर्कस 23 दिसंबर 2022 को क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी।

फैंस फिल्म के अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सर्कस के निर्माता ट्रेलर को दिसंबर के पहले हफ्ते में रिलीज करने की प्लान बनाया हैं। वहीं ट्रेलर 1 दिसंबर से 3 दिसंबर के बीच रिलीज किया जा सकता है। फिल्म के मेकर्स ने फिल्म के ‘ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च’ की प्लानिंग की है। ट्रेलर लॉन्च के बाद फिल्म के दो बड़े गाने लॉन्च किए जाएंगे। अंत में 23 दिसंबर को फिल्म रिलीज होगी।

रोहित शेट्टी ने फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए तगड़ी प्लानिंग की है। फिल्म के रिलीज होने तक हर दिन सभी मल्टीप्लेक्स में फिल्म का ट्रेलर दिखाया जाएगा। रोहित की मार्केटिंग स्ट्रेटेजी से रणवीर भी काफी प्रभावित हुए हैं। आपको बता दें कि इससे पहले ‘सिम्बा’ और ‘सूर्यवंशी’ जैसी बड़ी फिल्मों में साथ काम कर चुकें हैं। हालांकि रणवीर पहली बार जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े के साथ काम ‘सर्कस’ में काम कर रहें हैं। खबर है कि फिल्म में अजय देवगन और दीपिका पादुकोण का स्पेशल अपीयरेंस भी है। रणवीर सर्कस में अपने करियर में पहली बार डबल रोल में दिखाई देंगें।

BEGLOBAL

बुधवार को, रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें फिल्म के शेड्यूल की घोषणा की गई है। कैप्शन में उन्होंने लिखा, “शूटिंग खत्म, प्रमोशन की प्लानिंग शुरू! मास्टर फिल्ममेकर के मास्टर प्लान्स!!!

वर्क फ्रंट की बात की जाएं तो रणवीर सिंह करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में काम कर रहें हैं। जिसमें उन्हें आलिया भट्ट के साथ एक बार बड़े परदे पर देखा जाएगा। इसके अलावा, वो 2005 की तमिल ब्लॉकबस्टर, अन्नियन के हिंदी रीमेक में अभिनय करेंगे।

ये भी पढ़े Samantha की Yashoda ने रिलीज से पहले की शानदार कमाई, जाने…

ये भी पढ़े सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में नजर आएंगे शाहरुख खान; पठान रिलीज होने के बाद करेंगे शूटिंग

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL