26.7 C
Delhi
बुधवार, मई 1, 2024
Recommended By- BEdigitech

अंजीर के सेवन से हमारे शरीर को मिलते हैं कई फायदे, बस ऐसे करें सेवन ?

फ्रूट्स के बाद अगर हमारी सेहत के लिए कुछ फायदेमंद होता है तो वो है ड्राई फ्रूट्स फिर चाहे बादाम हो या अखरोट इन सभी के सेवन से हमारे शरीर को गजब के फायदे मिलते हैं। अगर इसके अलावा आप अंजीर का सेवन करते हैं तो इसके भी कई फायदे हैं।

वैसे तो अंजीर का सेवन कम ही लोग करते हैं लेकिन अन्य ड्राई फ्रूट्स के मुकाबले अंजीर में अधिक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा लोग अंजीर का फ्रूट के रूप में भी सेवन करना पसंद करते हैं।

अगर बात करें अंजीर की तो इससे हमारे शरीर को पोटैशियम, मिनरल, कैल्शियम और विटामिन समेत कई पोषक तत्व प्राप्त हो जाते हैं। इसके अलावा यह हमारे शरीर के लिए किसी सेहत के खजाने के कम नहीं होता। तो आइए अब आपको बताते हैं कि आखिर कैसे अंजीर का सेवन आपके शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

Table of Contents

Advertisement

अंजीर से मिलते हैं ये फायदे ?

anjeer

ये भी पढ़े खाली पेट पपीते का पानी पीने से मिलते हैं गजब के…

क्रॉनिक बीमारियों से बचाता है

अगर आप अंजीर का सेवन करते हैं तो ये हमारे शरीर को क्रॉनिक से होने वाली बीमारियों से बचाता है अगर आप अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में अंजीर को शामिल करना ही चाहिए।

पोषक तत्वों से होता है भरपूर

अगर आप अंजीर का सेवन करते हैं तो इससे हमारे शरीर को आयरन, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और ज़िंक समेत कई पोषक तत्व मिलते है और इनके सेवन से हमारे शरीर को अनेकों बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।

कैल्शियम की कमी को करता है दूर

अगर आपका शरीर कैल्शियम की कमी से जूझ रहा हो तो आपको अंजीर का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसके सेवन से हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी दूर हो जाती है और कैल्शियम सही मात्रा में मिलने से हमारी हड्डियां भी मजबूत होती है।

पेट को रखता है स्वस्थ

अगर आपको पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कि कब्ज़ या फिर गैस से जुड़ी परेशानी रहती है तो आपको अंजीर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि अंजीर के सेवन से हमें कब्ज़, पेट दर्द, गैस और ऐठन जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद मिलती है।

बल्ड प्रेशर को करता है कंट्रोल

अगर आप अंजीर का सेवन करते है तो इसमें पाया जाने वाला पोटैशियम हमारे शरीर को ब्लड प्रशर से जुड़ी समस्याओं से बचा कर रखता है।

मेटाबॉलिजम को बढ़ाता है

अगर आपका मेटाबॉलिजम स्लो हो तो आपको अंजीर का सेवन करना चाहिए ऐसा करने से हमारा मेटाबॉलिजम फास्ट होता है और इससे वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

ये भी पढ़े काजू होते हैं हमारी सेहत के लिए खजाने के समान, दिल…

Disclaimer

हमारा प्रयास रहता है कि हम आपके लिए एक दम सटीक जानकारी लेकर आए और इसलिए हम तथ्यों और विशेषज्ञों के द्वारा बताई गई ही जानकारी आपके लिए लेकर आते है। हम सभी का शरीर अलग-अलग तरीके का है। इसलिए इसे भी नकारा नहीं जा सकता कि हर टिप्स आपके शरीर पर एक ही तरह से काम करेगी। इसलिए किसी भी टिप को अपनाने से पहले आप अपने डॉक्टर या फिर किसी विशेषज्ञ की राय जरूर लें। हमारा काम आपके लिए होम रेमेडी और फिटनेस टिप लेकर आना है लेकिन उन्हें ट्राई करने से पहले आपको भी उसकी पूरी पड़ताल करनी चाहिए और तभी इन टिप्स को इस्तेमाल में लाना चाहिए।

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles