35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

राणा दग्गुबाती बर्थडे: मौत के मुंह से वापस लौटे थे राणा, बीमारी का पता लगने पर काफी डर गए थे एक्टर

बाहुबली के ‘भल्लालदेव’ यानि राणा दग्गुबाती आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्म बाहुबली में ‘भल्लालदेव’ के किरदार से उन्होंने पैन इंडिया पॉपुलैरिटी हासिल की है। इसके साथ ही वो बॉलीवुड फिल्मों में भी हाथ आजमा चुके हैं।

“राणा” दग्गुबाती का जन्म 14 दिसंबर 1984 में चेन्नई में हुआ था। वो एक भारतीय अभिनेता और निर्माता हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी और तेलुगु भाषा की फिल्मों में काम करते हैं। राणा ने अपने अभिनय की शुरुआत तेलुगु फिल्म लीडर से की थी। जिसके लिए उन्होंने फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था। इसके बाद वो बिपाशा बसु के साथ हिंदी फिल्म दम मारो दम (2011) में अभिनय करते दिखाई दिए थे। 2012 में, राणा ने हिट तेलुगु फिल्म कृष्णम वंदे जगद्गुरुम में अभिनय किया था। 2015 में, उन्होंने हिंदी फिल्म बेबी (2015) में एक सहायक भूमिका निभाई थी। इसके बाद में उन्होंने तेलुगु फिल्म बाहुबली: द बिगिनिंग (2015) में मुख्य विलेन भल्लालदेव का किरदार निभाया था। जो दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी। इसके बाद उन्होंने बाहुबली 2: द कन्क्लूजन में भल्लालदेव के रूप में अपनी भूमिका दोहराई थी।

Rana daggubati

ये भी पढ़े क्या आप जानते शाहरुख खान के बारे में यह खास बातें…

मौत के मुंह से वापस लौटे थे राणा-

राणा दग्गुबाती ने सामंथा के चैट शो ‘सैमजैम’ में अपनी बिगड़ी सेहत का खुलासा किया था। जिससे फैंस हैरान करह गए थे। दरअसल, उनकी कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आई थी, जिनमें वो काफी दुबले पतले दिख रहे थे। हालांकि उस वक्त उन्होंने अपनी खराब सेहत को लेकर कुछ नहीं बताया था। सामंथा रुथ प्रभु के चैट शो ‘सैमजैम’ में उन्होंने खुलासा किया था उनकी किडनी फेल हो गई थी। जिससे उन्हें 70% स्ट्रोक का खतरा था और 30% जान का खतरा भी था।

BEGLOBAL

राणा को जब अपनी बीमारी का पता लगा तो वो काफी डर गए थे। वो समय उनके लिए काफी मुश्किलों भरा था। राणा दग्गुबाती ने अपनी बीमारी को मात देकर फिर से फैंस के बीच वापसी की। साल 2020 में उन्होंने मुंबई की फेमस इंटिरियर डिजाइनर मिहिका बजाज से शादी की है।

ये भी पढ़े रजनीकांत बर्थडे: बस कंडक्टर से सुपरस्टार बनने तक का सफर, अभिनेता को इन कलाकारों ने किया बर्थडे विश

राजन चौहान
राजन चौहानhttps://www.duniyakamood.com/
मेरा नाम राजन चौहान हैं। मैं एक कंटेंट राइटर/एडिटर दुनिया का मूड न्यूज़ पोर्टल के साथ काम कर रहा हूँ। मेरे अनुभव में कुछ समाचार चैनलों, वेब पोर्टलों, विज्ञापन एजेंसियों और अन्य के लिए लेखन शामिल है। मेरी एजुकेशन बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (सीएसई) हैं। कंटेंट राइटर के अलावा, मुझे फिल्म मेकिंग और फिक्शन लेखन में गहरी दिलचस्पी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL