35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रोटी में घी लगाकर खाना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहते है हेल्थ एक्सपर्ट्स

नई दिल्ली : भारत में अधिकतर लोगों के घरों में देशी घी होता है और इसे खास भी माना जाता है। घी को खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ साथ हिंदू धर्म में कई शुभ कार्यों के लिए भी इस्तेमाल में लिया जाता है। वहीं कुछ लोगों को गाय के दूध का घी पसंद होता है। अक्सर बहुत से लोगों के मन में ये सवाल होता है कि रोटी पर घी लगाकर  खाना चाहिए या नहीं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते है जिन्हें रोटी पर बिना घी लगाएं रोटी अच्छी नहीं लगती है। चलिए जानते है रोटी पर घी लगाकर खाना सही है या गलत।

रोटी पर घी लगाना हेल्दी है या अनहेल्दी

अधिकतर लोगों को लगता है कि रोटी पर घी लगाकर खाना हमारी सेहत के लिए अनहेल्दी है। वहीं अगर हम एक्सपर्ट्स की मानें तो देशी घी को रोटी पर लगाकर खाने से ग्लाइसेमिक इंडेक्स घट जाता है। घी लंबे समय तक पेट को भरा रखने का काम करता है और आपको भूख नहीं लगती। यदि आप अपना वजन कम करने की सोच रहे है तो आपको रोटी पर घी लगाकर खाना चाहिए।

BEGLOBAL
रोटी पर घी लगाकर खाना

ये भी पढ़े यहां जाने दही (Curd) को खाने का सही समय क्या होता है और इससे आपके शरीर को क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं ?

Roti में घी लगाए या नहीं

आपको बता दें, देशी घी में सॉल्यूबल विटामिन्स की अधिक मात्रा पाई जाती है जो वजन घटाने में अधिक मदद करते है। इसके अलावा घी में गुड कोलेस्ट्रॉल भी पाया जाता है जो हमारे शरीक के हॉरमोन्स को बैलेंस करने का काम करता है। यदि आपके भी मन भी रोटी पर घी लगाकर ना खाने की उलझन है तो आपको इसे दिमाग से निकाल देना चाहिए क्योंकि घी हमारी सेहत के लिए केवल लाभदायक है इसका कोई नुक्सान नहीं है।

घी के फायदे (Desi Ghee Ke Fayde)

1. हृदय के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक

2. कैंसर की रोकथाम के लिए फायदेमंद

3. वजन घटाने में मददगार होता है घी

4. बेहतर पाचन क्रिया के लिए

5. इम्यूनिटी पावर बढ़ाने के लिए

6. हड्डियों मजबूत बनाने के लिए

7. कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखने के लिए

8. किसी घाव या सूजन को बढ़ने से रोकने के लिए

9. दिमाग के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक

10. गर्भावस्था में फायदेमंद

11. हमारी आंखों के लिए लाभकारी

12. विटामिन A की भरपूर मात्रा

13. स्किन के लिए फायदेमंद

ये भी पढ़े लौंग से होने वाले फायदें आपको भी कर देंगे हैरान, दांत दर्द, सिगरेट और मीठे की लत से मिलता है छुटकारा!

Disclaimer: दुनिया का मुड के इस आर्टिकल में उल्लिखित सभी सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के आधार पर ही है। इन्हें अपने जीवन में शामिल करने से पहले किसी पेशेवर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL