24.1 C
Delhi
मंगलवार, अप्रैल 30, 2024
Recommended By- BEdigitech

विनीता सिंह कौन हैं ? Vinita Singh Biography in Hindi

नमस्कार दोस्तों,जब कभी भी बिज़नेस की बात होती है, तो हमेशा हमारे सामने सफल बिजनसमैन का नाम ही सामने आता है लेकिन आज हम एक बिजनसवुमन के बारे जानेगे जिन्होने अपने दिमाग और मेहनत से कई करोड़ की कंपनी खड़ी कर दी है। तो आज हम विनीता सिंह के बारे में बात करेंगे जो शुगर कॉस्मेटिक (suger cosmetic ) कंपनी की CEO और Founder है।

Table of Contents

विनीता सिंह की जीवनी :

विनीता सिंह का जन्म दिल्ली,भारत में हुआ। विनीता ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल,RK पुरम ,दिल्ली से पूरी की। इसके बाद 2005 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग IIT मद्रास से पूरी की,और फिर 2007 में IIT अहमदाबाद से MBA की।

विनीता सिंह का करियर :(vinita singh career )

जब विनीता की MBA पूरी हो गयी तो इन्हे बहुत-सी जॉब्स के ऑफर आये,यहाँ तक की उन्होंने 1 करोड़ की जॉब का भी ऑफर आया लेकिन विनीता उस जॉब को भी मना कर दिया और वो 23 वर्ष की उम्र में मुंबई चली गयी,इसके चलते इनके माता-पिता भी नाराज हुए।

Advertisement

विनीता सिंह की सोच :

दरसल विनीता बचपन से ही अपना बिज़नेस करना चाहती थी, विनीता ने अपने बचपन में ही अपने दोस्तों के साथ अपनी मैगज़ीन बना कर 3 रुपये में बेचने की सोची लेकिन इनका ये बिजनस नहीं चल पाया क्योकि उस समय बच्चो के द्वारा बनी मैगज़ीन को 3 रुपये में कोई नहीं ख़रीदना चाहता था।

23 साल की उम्र में जब विनीता मुंबई आयी तो उह्नोने “Woman Lingerie Brand के बारे में सोचा और उस पर काम भी किया लेकिन पैसो की कमी के कारण ये काम भी नहीं चल पाया। इसके बाद भी विनीता ने हार नहीं मानी।

एक बार फिर विनीता सिंह ने एक और बिजनस किया,जिस कंपनी का नाम “Quetzal Verify Private Limited ” था, इस कंपनी में दूसरी कंपनी में नये काम करने वाले कर्मचारियों के बैकग्राउंड के बारे में जानकारी दी जाती थी,इस कंपनी को चलाने के लिए इनको 10 हजार रुपए महीना मिलता था लेकिन ये कंपनी भी 5 साल तक ही चल पायी।

Sugar Cosmetic Company :(शुगर कॉस्मेटिक कंपनी की शुरुआत)

2015 में जब क्वेट्ज़ेल वेरीफाई कंपनी (Quetzal Verify Private Limited ) बंद हो गयी तो विनीता ने कुछ नया सोचा और इस बार विनीता ने महिलाओ के बारे में सोच कर कॉस्मेटिक प्रोडेक्ट से सम्बन्धित कंपनी शरू करने के बारे में सोचा क्यूंकि उस समय महिलाओ के लिए किसी अच्छे ब्रांडेड कंपनी के द्वारा कॉस्मेटिक प्रोडेक्ट नहीं बनते थे। उस समय विनीता ने उन महिलाओ को ध्यान में रखते हुए एक ऐसे बिजनस की शुरुआत की जिसमें ज्यादा फैशनेबल महिलाये ,अभिनेत्री या फिर अमीर फैमिली की महिलाओ के लिए कुछ प्रोडक्ट्स तैयार किये जाये। इस पर काफी रिसर्च करने के बाद विनीता ने Sugar Cosmetic Company की शुरुआत की।

Sugar Cosmetic Company की शुरुआत करने में इनके पति कौशिक मुखर्जी ने इनका साथ दिया और आज ये दोनों मिलकर अपने इस बिजनस को चला रहे है और कामयाबी को छू रहे है।

शुगर कॉस्मेटिक कंपनी शुरू में अपने प्रोडक्ट ऑनलाइन बेचती थी। फिर इनका पहला स्टोर UP में 2019 में खोला था,और आज इस कंपनी की 92 शहरों में 700 से भी ज्यादा स्टोर है। जहाँ आप ऑफलाइन भी शॉपिंग कर सकते है। देखते ही देखते इस कंपनी ने काफी तरक्की कर ली है और आज ये कंपनी कई करोड़ो की है।

विनीता सिंह की नेट वर्थ :(Vineta singh Networth )

अगर हम विनीता सिंह की सम्पति के बारे में बात करे तो एक रिपोर्ट के मुताबिक इनकी संपत्ति लगभग $ 8 मिलियन है।

विनीता सिंह के बारे में तथ्य :(Veneeta singh Facts)

1 विनीता सिंह का जन्म और पालन-पोषण दिल्ली में हुआ।
2 2021 में विनीता सिंह टेलीविजन के रियलिटी शो “शार्क टैंक इंडिया सीजन 1 ” में जज है।यह शो भारत का पहला बिजनेस शो था।
3 विनीता सिंह बचपन से ही बिजनेस करना चाहती थी।
4 विनीता दुनिया के टॉप 100 Mindful women में शामिल हैं।
5 विनीता ने 14 से अधिक मेराथन और फुल मेराथन में भाग लिया है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles