39 C
Delhi
गुरूवार, अप्रैल 25, 2024
Recommended By- BEdigitech

आखिर ऐसा दीपिका पादुकोण के साथ क्या हुआ था कि वह लेना चाहती थी अपनी जान, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान ?

जब भी बॉलीवुड में सबसे कामयाब अभिनेत्रियों का जिक्र आता है तो उसमें दीपिका पादुकोण का नाम जरूर आता है। क्योंकि आज जिस मुकाम पर दीपिका बैठी है उन्हें हर कोई डॉयरेक्टर अपनी फिल्म में लेना चाहता है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि दीपिका जिस भी फिल्म में नजर आती है वह फिल्म हिट हो जाती है।

अब इसे फैंस का प्यार कहें या फिर उनकी किस्मत परंतु सच्चाई तो यही है कि आज दीपिका कामयाबी के शिखर पर खड़ी है। लेकिन अब अगर हम आपको यह कहें कि दीपिका अपने जीवन में ऐसा भी समय देख चुकी है।

जब वह डिप्रेशन में चली गई थी और अपने जीवन को समाप्त करना चाहती थी। अब वह क्यों डिप्रेशन में गई और ऐसे में वह कैसे इससे बाहर आई आइए आपको यह बताते है।

रणबीर कपूर रहे दीपिका के डिप्रेशन की वजह ?

बता दें कि एक समय ऐसा था जब रणबीर कपूर और दीपिका एक दूसरे को डेट कर रहे थे। एक लंबे समय तक दोनों का अफेयर चला। इस दौरान दीपिका पूरी तरह से रणबीर पर अपना दिल हार चुकी थी। उस दौरान ऐसी भी खबरें थी कि दोनों शादी करने वाले है लेकिन इससे पहले की उन दोनों की शादी होती। दोनों अलग हो गए इसके बाद ही दीपिका डिप्रेशन में चली गई थी।

Advertisement

दीपिका ने खुद किया खुलासा ?

दीपिका के डिप्रेशन में जाने की वजह रणबीर थे इस बात का खुलासा खुद दीपिका कर चुकी है। दरअसल इस पर बात करते हुए दीपिका ने बताया था कि वह रणबीर के लिए बहुत सीरीयस हो गई थी और जब दोनों अलग हुए तो वह यह सब सहन नहीं कर पाई।

दीपिका का कहना है कि जब दोनों अलग हुए वह समय उनके लिए बहुत ही दुखी समय था। उस दौरान वह एक पल की नींद पाने के लिए भी तरस गई थी। ना उन्हें नींद आती थी और ना ही उनका किसी काम में मन लगता था। इसके बाद वह डिप्रेशन में चली गई। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन दीपिका का कहना है कि उस समय उन्हें सुसाइड करने का भी मन करता था।

माँ का मिला सहारा ?

दीपिका ने बताया कि आज जो वह जिंदा है और बात कर रही है वह जीवन उनकी माँ की देन है। क्योंकि जब वह इस दौर से गुजर रही थी। तो उनसे मिलने उनके माता-पिता पहुंचे थे। इस दौरान दीपिका ने अपनी हालत छुपाने की काफी कोशिश की लेकिन उनकी माँ पहचान गई कि वह परेशानी में है। जिसके बाद उनकी माँ ने उन्हें काफी समझाया और उन्हें इस डिप्रेशन से बाहर निकाला।

ये भी पढ़े – OTT क्या है और इसकी शुरुआत कब हुई थी ? भारत में OTT की शुरुआत कब और किसने की थी?

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles