36.1 C
Delhi
गुरूवार, मार्च 28, 2024
Recommended By- BEdigitech

आखिर क्यों सलमान खान संग शादी नहीं रचा पाई थी संगीता बिजलानी, यहां जाने ?

जब भी 90 दशक के बॉलीवुड की बात की जाती है तो संगीता बिजलानी का नाम जरूर आता है क्योंकि वह उस समय काफी खूबसूरत अभिनेत्री मानी जाती थी और फैंस उनकी एक झलक पामे के लिए कुछ भी करने को तैयार थे। अगर बात करें संगीता बिजलानी की तो उन्होंने मिस इंडिया का खिताब भी अपने नाम कर रखा था।

लेकिन आज हम उनके फिल्मी करियर नहीं बल्कि उनके जीवन के ऐसे दिलचस्प पहलू की बात करने वाले है। जिसे जानने के लिए आज भी फैंस बेकरार है। दरअसल उस दौर में संगीता और सलमान की शादी की खबर काफी सूर्खियों में थी लेकिन वह खबर केवल खबर बनकर ही रह गई क्योंकि उस समय कुछ ऐसा हुआ था जिसने सलमान और संगीता दोनों के जीवन को बदल कर रख दिया।

Table of Contents

सलमान खान और संगीता का अफेयर ?

खबरों की माने तो साल 1986 में सलमान और संगीता का अफेयर शुरू हुआ था और दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इससे पहले साल 1980 में संगीता मिस इंडिया का खिताब अपने नाम कर चुकी थी। अगर संगीता के फिल्मी सफर की शुरूआत की बात करें। तो संगीता ने साल 1988 में आई फिल्म कातिल से अपना फिल्मी सफर शुरू किया था। सलमान और संगीता के रिश्ते पर मीडिया का कहना है कि दोनों की रिलेशनशिप 8 साल तक चली जिसके बाद दोनों ने शादी का फैसला कर लिया था लेकिन इसके बाद कुछ ऐसा हुआ जिसने दोनों की राह अलग कर दी।

Advertisement

शादी टूटने की क्या रही थी वजह ?

मीडिया रिपोर्टस की माने तो दोनों की शादी की खबर सामने आने के बाद एक दिन अचानक संगीता को पता चला कि सलमान खान बॉलीवुड अभिनेत्री सोमी अली को डेट कर रहे है। इसकी जानकारी लगने के बाद संगीता ने फैसला लिया कि अब वह सलमान से अपना रिश्ता खत्म कर देंगी और हुआ भी ऐसा ही दोनों की शादी होते होते रह गई। बता दें कि इस बात को खुद संगीता भी एक इंटरव्यू के दौरान स्वीकार कर चुकी है।

सलमान भी कर चुके है इस बात का खुलासा ?

इसके अलावा इस बात को सलमान खान ने भी कबूला था। दरअसल एक बार जब सलमान खान करण जौहर के शो कॉफी विद करण पर पहुंचे तो उन्होंने कहा कि 27 मई 1994 को दोनों की शादी होनी थी लेकिन कुछ कारणों से ऐसा संभव ना हो सका। इसके अलावा सलमान खान ने अपनी किताब बीइंग सलमान में भी इस बात का जिक्र किया है।

अब कैसे है दोनों के रिश्ते ?

अगर दोनों के मौजूदा रिश्तों की बात करें तो सलमान और संगीता काफी अच्छे दोस्त है और आज भी संगीता का सलमान के घर आना-जाना होता है। हालांकि अब वह फिल्मों में नजर ना आकर टीवी शो में बतौर गेस्ट नजर आती है और अगर सलमान खान की बात करें तो वह फिल्हाल टाइगर- 3 की शूटिंग में व्यस्त है।

ये भी पढ़े – Bimbisara प्री-रिलीज़ इवेंट में भावुक हुए जूनियर एनटीआर, Bimbisara को बताया कल्याण राम की अब तक की बेस्ट फिल्म..

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles