25.6 C
Delhi
गुरूवार, अप्रैल 25, 2024
Recommended By- BEdigitech

Video Viral: आखिर क्यों सामंथा ने लगाई रणवीर सिंह की क्लास, वजह जानकार आप भी रह जाएंगे हैरान ?

बॉलीवुड के एनर्जेटिक स्टार के नाम से प्रसिद्ध रणवीर सिंह आए दिन कभी अपने कपड़ों को लेकर तो कभी अपने स्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहते है। लेकिन इसी के बीच रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें ट्रेफिक नियम तोड़ने पर साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामथा रूथ प्रभु उनकी क्लास लगाती नजर आई।

दरअसल, Vicks India ने आज अपने Youtube पर एक वीडियो डाला। जिसमें सामंथा और रणवीर सिंह एक साथ नजर आए। इस एड में सामंथा एक ट्रेफिक पुलिस के किरदार को निभा रही है तो वहीं रणवीर सिंह एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका में नजर आ रहे है जो कि अपने सर्दी और जुकाम के चलते ट्रेफिक रूल को तोड़ देता है।

इसी एड में सामंथा रणवीर सिंह की क्लास लगाती नजर आ रही है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि ऐसा पहली बार है जब सामंथा और रणवीर सिंह ने एक साथ स्क्रीन शेयर की है। अगर बात करें सामंथा कि तो वह रणवीर सिंह की एनर्जी से काफी प्रभावित है। इसका जिक्र उन्होंने ‘कॉफी विद करण 7’ में भी किया था।

रणवीर सिंह को लेकर सामंथा का क्या कहना ?

हाल ही में सामंथा करण जौहर के प्रसिद्ध शो ‘कॉफी विद करण 7’ में नजर आई थी। इस दौरान जब करण जौहर ने सामंथा से सवाल पूछा कि अगर वह भविष्य में बैचलर पार्टी रखती है तो उसमें डांस करने के लिए उनकी पहली पसंद कौनसे बॉलीवुड के 2 एक्टर होंगे।

Advertisement

तो इसपर सामंथा का जवाब था कि अगर ऐसा होता है तो वह रणवीर सिंह और सिर्फ रणवीर सिंह को ही बुलाना पसंद करेंगी। क्योंकि वह रणवीर सिंह के एनर्जी लेवल से काफी प्रभावित है। इसके अलावा जब करण ने सामंथा से पूछा गया कि अक्षय कुमार के साथ उनका लव ट्राइएंगल कौन हो सकता है। तो इसपर भी सामंथा का कहना था कि रणवीर सिंह।

सामंथा के मुंह से अपनी तारीफ पर रणवीर सिंह का क्या कहना ?

सामंथा के मुंह से अपनी तारीफ सुनने के बाद रणवीर सिंह भी खुद को नहीं रोक पाए। बॉलीवुड हंगामा के साथ चर्चा करते हुए रणवीर सिंह ने कहा कि अगर मुझे भविष्य में कभी सामंथा के साथ काम करने का मौका मिलता है।

तो मैं जरूर उनके साथ काम करना चाहूंगा क्योंकि वह बहुत ही प्यारी और प्रतिभाशाली इंसान है। रणवीर सिंह ने कहा कि मेरे लिए एड में सामंथा के साथ काम करना काफी अच्छा अनुभव रहा। मैं पहली बार सामंथा से मिला था लेकिन मुझे ऐसा लगा कि मैं उन्हें पहले से जानता हूं। रणवीर सिंह ने बताया कि इस दौरान सामंथा ने मुझे कहा था कि मैं कल कॉफी विद करण शूट करने जा रही हूं।

ये भी पढ़े – ब्रह्मास्त्र के लिए किसने कितनी ली फीस, अमिताभ बच्चन ने किए करोड़ों चार्ज, जानें कितनी हुई एडवांस बुकिंग

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles