30.6 C
Delhi
गुरूवार, अप्रैल 25, 2024
Recommended By- BEdigitech

शहनाज गिल से लेकर हिना खान तक, इन एक्टर ने अपने करीबियों को खोने के बाद की शानदार वापसी!

साल 2020 और 2021 में कई जाने माने एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इनकी मौत किसी सदमें से कम नहीं थी। एंटरटेनमेंट जगत में कई सारे सेलेब्स ने अपने किसी खास को खोया है। हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया था जिसके बाद शहनाज गिल पूरी तरह से टूट गई। उनकी एक झलक देखने के लिए फैन्स परेशान हो गए हैं। यहां जानें ऐसे ही कुछ स्टार्स के बारे में जिन्होंने हाल ही में अपने रिलेटिव्स, पार्टनर्स या किसी करीबी को खोया, दर्द का सामना किया और फिर निखर कर सामने आए।

शहनाज गिल-सिद्धार्थ शुक्ला-
एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला ने दुनिया को बड़ी कम उम्र में अलविदा कह दिया। उनको गुजरे हुए एक महीना हो गया है। उनकी मौत से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमें में थी। लेकिन सबसे बड़ा झटका शहनाज गिल को लगा। शहनाज पूरी तरह से टूट गईं। एक महीना उन्होंने खुद को बंद कर लिया। उसके बाद अब वो काम पर लौट रही हैं। शहनाज गिल ने अब अपनी अपकमिंग फिल्म के साथ काम पर वापसी कर ली है।

ऋषि कपूर-नीतू कपूर-
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर काफी समय से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद साल 2020 में उनका निधन हो गया। वो अपने अंतिम समय में अपनी वाइफ नीतू कपूर साथ के साथ थे। पति के जाने के बाद नीतू कपूर अकेली पड़ गई। ऐसे में रणबीर और रिद्धिमा ने उनका हौसला बढ़ाया और एक्ट्रेस ने प्रोफेशनल फ्रंट पर दोबारा वापसी की। हाल ही में वे फिल्म जुग जुग जियो की शूटिंग करती नजर आईं।

सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती-
बॉलीवुड के राइजिंग सुपरस्टार सुशांत सिंह राजपूत की मौत अभी भी एक रहस्य बनी हुई है। उनकी मौत के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्हें ड्रग्स एंगल के तहत जेल में रहना पड़ा। उनका सारा काम उनसे चला गया। रिया पूरी तरह से टूट गई। मगर उन्होंने खुद को संभाला और अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए। एक्ट्रेस की फिल्म चेहरे भी थियेटर्स में रिलीज हुई। हालांकि इसकी शूटिंग पहले ही की जा चुकी थी।

Advertisement

मंदिरा बेदी और राज कौशल-
बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में नजर आ चुकीं मंदिरा बेदी ने साल 2021 में अपने पति को खो दिया था। मंदीरा एक बोल्ड लेडी हैं। लेकिन पति के चले जाने के बाद उन्हें भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंदिरा को उस दौरान काफी ट्रोल भी किया गया। उन्होंने कुछ समय के लिए ब्रेक लिया और फिर वापसी भी की। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि अब उन्होंने काम में वापसी कर ली है और वे नए सिरे से जिंदगी की शुरुआत करना चाहती हैं।

हिना खान-
हिना खान ने भी कुछ समय पहले अपने पिता को खो दिया था। हिना उस दौरान अपने प्रोजेक्ट में बिजी थीं। पिता के निधन की खबर सुन जब हिना घऱ पहुंचीं तो उन्हें कोरोना हो गया। उसके बाद उन्होंने कुछ समय के लिए काम से ब्रेक लिया और फिर शानदार वापसी की। हाल ही में डॉटर्स डे के दिन हिना को पुरस्कार मिला जिसे उन्होंने अपने पिता को समर्पित कर दिया।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles