32.8 C
Delhi
मंगलवार, अप्रैल 16, 2024
Recommended By- BEdigitech

अगर आप नवग्रह दोष का कर रहे हैं सामना, तो इन चीजों को नहाने के पानी में मिलाकर करें स्नान, अवश्य मिलेंगे लाभ ?

अगर आपके खूब मेहनत करने के बावजूद भी कार्यों में अर्चन आ रही हो या फिर बने बनाएं काम बिगड़ जाते हो तो इसका मतलब है कि आप पर नवग्रह दोष है। ज्योतिष शास्त्र में भी इसका वर्णन है कि अगर किसी व्यक्ति पर नवग्रह दोष लग जाते है।

तो उसके जीवन में अशांति फैलने लगती है और उसके साथ बुरा होने लग जाता है। लेकिन अब ऐसा नहीं है कि इसका कोई निवारण नहीं है इसके लिए आप ज्योतिष शास्त्र में बताएं गए कुछ उपायों को अपना सकते है। इसके लिए आपको अपने ग्रह दोष के अनुसार अपने स्नान के पानी में कुछ चीज मिलाकर स्नान करना चाहिए।

अगर आप इन उपायों को रोजाना करते है तो आपको इससे इन दोषों से छुटकारा तो मिलता ही है साथ ही आपकी सभी समस्याएं भी समाप्त होने लगती है। तो आइए अब उन उपायों को जानते है जो कि आपको इन दोषों से छुटकारा दिला सकते है।

Table of Contents

Advertisement

नवग्रह दोष से छुटकारा पाने के लिए खास उपाय ?

सूर्य दोष

अगर किसी व्यक्ति पर सूर्य दोष हो तो उस व्यक्ति को अपने नहाने के पानी में लाल रंग के फूल, इलायची, केसर और गुलहठी मिलाकर स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य दोष समाप्त होता है।

चंद्रमा दोष

चंद्रमा दोष से छुटकारा पाने के लिए आपको अपने नहाने के पानी में सफेद चंदन, सफेद फूल, गुलाब जल या फिर शंख डालकर स्नान करना चाहिए।

मंगल दोष

अगर मंगल दोष हो तो नहाने के पानी में लाल चंदन, बेल की छाल या फिर गुड़ मिलाकर स्नान करने से फायदा मिलता है।

बुध दोष

अगर बुध ग्रह का दोष हो तो पानी में जायफल, शहद या फिर चावल मिलाकर स्नान करना चाहिए।

बृहस्पति दोष

बृहस्पति दोष के निवारण के लिए आपको अपने नहाने वाले पानी में पीली सरसों, हल्दी और चमेली के फूल मिलाकर स्नान करना चाहिए।

शुक्र दोष

अगर शुक्र दोष से छुटकारा पाना हो तो नहाने के पानी में गुलाब जल, इलायची और सफेद पुष्प मिलाकर स्नान करना चाहिए।

शनि दोष

अगर शनि दोष हो तो नहाने के पानी में काले तिल, सौंफ, सुरमा या लोबान मिलाकर स्नान करें। ऐसा करने से शनि दोष में राहत मिलती है।

राहु दोष

अगर राहु का दोष हो तो नहाने के पानी में कस्तुरी और लोबान मिलाकर स्नान करना चाहिए। इससे राहु दोष में लाभ मिलता है।

ये भी पढ़े – अगर घर में हो वास्तु दोष तो सावन में कर लें ये 5 काम, अवश्य मिलेगा लाभ ?

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles