35.6 C
Delhi
गुरूवार, अप्रैल 25, 2024
Recommended By- BEdigitech

अगर लाना चाहते है घर में बरकत, तो आज ही कर लें यह खास उपाय, अवश्य मिलेंगे लाभ ?

अक्सर देखा जाता है कि लोग पैसे तो खूब कमाते है लेकिन उनके घर में पैसे रूक नहीं पाते और इसका सबसे बड़ा कारण होता है। घर से बरकत का चला जाना। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा भला कैसे हो सकता है।

तो हम आपको बता दें कि इसका जिक्र तो ज्योतिष शास्त्र में भी किया गया है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में बरकत नहीं होती। वहां धन तो आता है लेकिन वहां कभी भी माँ लक्ष्मी जी ठहरती नहीं है और जहां माँ लक्ष्मी जी नहीं होती, उस घर में हमेशा आर्थिक मुसीबत आती रहती है।

अब सवाल उठता है कि बरकत को बनाएं रखने के लिए ऐसा क्या किया जाए कि घर में हमेशा बरकत बनी ही रहे। तो ज्योतिष शास्त्र में कहा जाता है कि इसके लिए आपको माँ लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर धन की देवी माँ लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करना चाहिए।

इसी को ध्यान में रखते हुए हम आज आपके लिए ज्योतिष शास्त्र में बताएं गए। ऐसे कुछ उपायों की जानकारी लेकर आए है। जिन्हें अपने जीवन में अपनाने से आप धन की देवी मां लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न कर सकते है।

Advertisement

इसके अलावा इन उपायों को करने से आपके घर में हमेशा सुख-समृद्धि का वास भी रहेगा और आपका घर धन-धान्य से परिपूर्ण भी रहेगा। तो आइए अब जानते है, वह उपाय जो आपकी तकदीर को बदल सकते है।

घर में बरकत लाने के उपाय ?

कपूर जलाएं

जब भी आप पूजा करने जाएं तो एक कपूर जरूर जलाएं। ऐसा करने से आपके घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा होगा और आपके घर में सकारात्‍मकता ऊर्जा बनी रहेगी। साथ ही आपके घर की बरकत भी कभी नहीं जाएगी।

सरसो के तेल का दीपक

पूजा के मंदिर में आप एक सरसो के तेल का दीपक जलाएं और साथ ही उसमें एक लौंग भी डाल दें। ऐसा करने से घर में बरकत बनी रहती है।

पहली रोटी गाय को खिलाएं

हिंदू धर्म में गाय माता को बहुत महत्व दिया जाता है और ऐसा माना जाता है कि गौ माता की सेवा करने से सभी परेशानियां समाप्त हो जाती है। अब अगर आप घर में बरकत चाहते है तो रोटी बनाते वक्त सबसे पहले रोटी के तवे पर दूध के छींटे मारें और आटे की पहली रोटी गाय के नाम की निकालकर उसे गाय को खिला दें। ऐसा करने से माँ लक्ष्मी प्रसन्न रहती है और घर में बरकत बनी रहती है।

पक्षियों को डाले दाना

आप अपने जीवन में एक नियम बना लें और वह यह कि हर सुबह पक्षियों को दाना जरूर डालें। ऐसा करने से आपको जीवन में सफलता तो मिलेगी ही। साथ में आपके घर में बरकत भी हमेशा बनी रहेगी।

घर में बरकत लाने के साप्ताहिक उपाय ?

घर में करें गूगल का धुआं

अगर घर में बरकत चाहते हो तो हफ्ते में एक बार घर में गूगल का धुआं जरूर करें। क्योंकि ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है और इससे घर में बरकत आती है।

तुलसी में अर्पित करें दूध

साथ ही आप प्रत्येग गुरूवार के दिन आपके घर में लगी तुलसी में दूध अर्पित करें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और घर में भी बरकत बनी रहती है।

माँ लक्ष्मी को लगाएं दूध से बनी मिठाई का भोग

घर में बरकत के लिए सबसे जरूरी होता है कि हम माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करें। क्योंकि अगर माँ लक्ष्मी प्रसन्न रहेंगी तो आपके घर में बरकत तो हमेशा बनी ही रहेगी। इसके लिए आप हर एक शुक्रवार की रात को माँ लक्ष्मी का पूजन करें।

साथ ही उन्हें दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं। इस उपाय को दोहराते रहे ऐसा करने से माँ लक्ष्मी आप पर प्रसन्न हो जाएगी और आपके घर में से कभी बरकत नहीं जाएगी।

पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं दीपक

इसके साथ आप हर शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसो के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपका शनि और मंगल ग्रह शांत रहेंगे और आपके घर में बरकत का वास होगा।

घर में बरकत लाने के लिए मंत्र ?

अगर आप चाहते है कि आपके घर में हमेशा बरकत बनी रहे और आपका घर और बैंक हमेशा धन से परिपूर्ण रहे। तो आपको अपने धन को बैंक में या फिर घर में रखते हुए कुछ खास मंत्रों का जाप करना चाहिए। इन मंत्रों का जाप करने से माँ लक्ष्मी जी प्रसन्न रहती है और अपने भक्तों पर हमेशा ही अपना आशीर्वाद बनाएं रखती है। मंत्र इस प्रकार से है।

  • ॐ महालक्ष्म्यै नम:।।
  • ॐ ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:।।
  • ॐ विष्णवे नम:।।
  • ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम:।।
  • ॐ नमो नारायण:।।

ये भी पढ़े – इस दिशा में लगाएं रजनीगंधा का पौधा, घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाने में है सहायक!

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles