26.1 C
Delhi
शुक्रवार, मार्च 29, 2024
Recommended By- BEdigitech

यूपी विधानसभा चुनावः चुनावी तैयारियों को लेकर अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, कहा EVM और DM से रहे सावधान, बूथों पर भाजपा की बुरी नजर।

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे है, राजनीतिक पार्टियों ने भी अपनी तैयारी तेज कर ली है। पार्टियों ने उम्मीदवारों का भी ऐलान करना शुरू कर दिया है। हर कोई अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयासों में जुटा हुआ है। इसी क्रम में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सभी को ईवीएम से सावधान रहने की हिदायत दी है।

इतना ही नहीं यूपी चुनावों को महत्वपूर्ण बताते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हम सभी को ईवीएम से सावधान रहने की जरूरत है। आप लोग इस दौरान जिले के डीएम को लेकर भी सावधान रहें और चुनाव की तैयारियों में जुटे रहे। अखिलेश यादव ने कहा कि, बिहार चुनावों में ईवीएम और डीएम दोनों ही ईमानदार नहीं थे और इसका जवाब उन्हें (भाजपा) बंगाल चुनावों में दिख गया।

भाजपा से सावधान रहने की नसीहत देते हुए अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि, हमें बूथों का ध्यान रखना होगा, इस पर भाजपा की बुरी नजर है। लोकतंत्र को बचाने के लिए यह सपा कार्यकर्ताओं की परीक्षा का समय है। अखिलेश यादव ने चुनावों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से स्वयं को समर्पित करने को लेकर कहा कि, आप सभी को यह ध्यान में रखना है कि तैयारियों में कोई कमी ना आए, इस कार्य में कोई झिझक न हो और इस बात को ध्यान में रखा जाए कि कोई भी बूथ पर किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी न करने पाए।

अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगे कहा कि आप सभी को यह याद रखना है कि ऐसा अवसर दोबारा नहीं आने वाला है। बताते चलें कि, एक दिन पहले ही अखिलेश यादव ने कहा था कि यूपी की कानून व्यवस्था पूरी तरह से लचर हो चुकी है, आज उत्तर प्रदेश में लूटपाट इतनी बढ़ गई है कि खुद भाजपा के नेता भी सुरक्षित नहीं हैं, उनके घरों में भी डकैतियां पड़ रही हैं। उनकी जमीनें हड़पी जा रही हैं। भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा था कि भाजपा ने मां गंगा को भी धोखा देने का काम किया है, आज भाजपा के राज में देश की सभी नदियां पहले से भी अधिक प्रदूषित हो चुकी है।

Advertisement

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles