33.1 C
Delhi
सोमवार, मई 29, 2023

आलिया भट्ट ने दिया चौकाने वाला बयान कहा, ‘रणबीर के साथ हो चुकी हैं मेरी शादी, आलिया ने ऐसा क्यों कहा, जानने के लिए पढ़े पूरी खबर ?

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को एक-साथ देखना उनके फैंस को काफी पसंद है और दोनों बॉलीवुड के फेवरेट कपल में से एक हैं। यह तो सभी जानते है कि दोनों एक लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं और इनका रिश्ता किसी से छुपा भी नहीं।

फिर भी दोनों ने अब तक शादी नहीं की। इसके अलावा इनके फैंस भी एक लंबे समय से दोनों को शादी के बंधन में बंधता हुआ देखने के लिए तरस रहे है। लेकिन इन सबके बीच आलिया भट्ट ने कुछ ऐसा कह दिया। जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया।

दरअसल आलिया भट्ट ने कहा कि वह और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंध चुके है। अब अगर आप भी सोच रहे है कि क्या यह सच है। तो हम आपको बता दें कि जी हां यह सच है। लेकिन उन्होंने ऐसा क्यों कहा इसकी जानकारी आइए आपको देते है।

आलिया ने कहां किया इसका खुलासा ?

बता दें कि यह सब आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, जब उनसे शादी को लेकर सवाल किया गया। आलिया ने कहा कि, मैं अपने दिमाग में रणबीर से शादी कर चुकी हूं। इसके बाद उन्होंने कहा कि, कोरोना पैंडेमिक ने हमारी शादी के प्लान पर पानी फेर दिया। वैसे हर चीज किसी अच्छी वजह से ही होती हैं।

रणबीर कपूर ने शादी को लेकर क्या कहा ?

ऐसा नहीं है कि आलिया ही केवल शादी को लेकर एक्साइटेड है बल्कि कुछ दिनों पहले रणबीर कपूर ने भी ऐसा ही एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी और आलिया की अब तक शादी हो गई होती, लेकिन पैनडेमिक की वजह से ऐसा नहीं हो पाया।

कब होगी दोनों की शादी ?

खबरों की माने तो दोनों अप्रैल 2022 में शादी के बंधन में बंध सकते है। बताया जा रहा है कि दोनों की फैमिलीज ने शादी को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी हैं और यह दोनों राजस्थान के रणथंभौर में शादी कर सकते हैं। बता दें कि दोनों की रिलेशन को करीब 4 साल बीत चुके है।

कब हुआ था दोनों को प्यार ?

दरअसल ब्रह्मास्त्र के सेट पर दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ था जिसके बाद दोनों ने काफी समय तक अपने रिलेशन को सीक्रेट रखा लेकिन बाद में दोनों ने अपने रिश्ते को सभी के सामने स्वीकार लिया।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles