28.1 C
Delhi
शुक्रवार, मार्च 29, 2024
Recommended By- BEdigitech

पंजाब के बठिंडा ग्रामीण से आप विधायक रूपिंदर कौर रूबी ने थामा कांग्रेस का हाथ, कांग्रेस नेता अलका लांबा बोली, “आम आदमी पार्टी में नहीं होता महिलाओं का सम्मान”

पंजाब में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं लेकिन चुनाव से पहले ही बीते बुधवार को पंजाब से आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक रूपिंदर कौर रूबी ने आप पार्टी का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है, जिसके बाद दिल्ली की चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) की पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा है। अलका लांबा ने आप पार्टी पर हमलावर होते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी में महिलाओं का सम्मान नहीं है।
दरअसल, अलका लांबा ने यह सब अपने ट्वीट के माध्यम से कहा, उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, “मेरे बाद रूबी दूसरी #महिला विधायक है जिसने AAP पार्टी छोड़ कांग्रेस का दामन पकड़ा है- आम आदमी पार्टी में महिलाओं का सम्मान नहीं, जो AAP में हैं वो भी देखते हैं कब तक अपने सम्मान से समझौता करती हैं। महिला विरोधी केजरीवाल।”


बता दें कि, रूपिंदर कौर रूबी ने बठिंडा ग्रामीण सीट से चुनाव जीता था, जिसके बाद उन्होंने मंगलवार को आप पार्टी को छोड़ दिया और वह बुधवार को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की मौजूदगी में आधिकारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हो गईं।
रूपिंदर कौर रूबी ने इसकी जानकारी मंगलवार को ही अपने ट्विटर पर दे दी थी, उन्होंने आप पार्टी से अलग होने की घोषणा करते हुए लिखा था कि, “श्री अरविंद केजरीवाल जी संयोजक, आप और भगवंत मान जी, एतद्द्वारा आपको सूचित किया जाता है कि मैं आम आदमी पार्टी की सदस्यता से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे रही हूं। कृपया, मेरा इस्तीफा स्वीकार करें।”
एक रिपोर्ट की माने तो, रूपिंदर कौर रूबी ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा था कि, “कांग्रेस असली आम आदमी यानी असली आम आदमी की पार्टी है और इसका नेतृत्व एक महिला नेता करती है।”

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles