29 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 20, 2024
Recommended By- BEdigitech

Mekapati Goutham Reddy Death (आंध्र प्रदेश के मंत्री मेकापति गौतम रेड्डी का हुआ देहांत)

आंध्र प्रदेश के मंत्री मेकापति गौतम रेड्डी का हुआ देहांत मृत्यु का कारण बना हार्ट अटैक। केवल 50 साल की उम्र में ही स्वर्ग सीधार गए गौतम रेड्डी। सोमवार सुबह गौतम रेड्डी जी का निधन हुआ सबको इनकी मृत्यु से लगा बड़ा झटका।

मेकापति गौतम रेड्डी का जन्म और परिवार :

मेकापति गौतम रेड्डी का जन्म 2 नवंबर 1971 को आंध्रप्रदेश के नेल्लोर के आत्मकुर में हुआ था। यह हिंदू परिवार से सम्बन्ध रखते थे। इनकी स्कूली शिक्षा आंध्रप्रदेश से पूरी हुई थी। इसके बाद इन्होने अपनी आगे की शिक्षा के लिए मैनचेस्टर विश्वविद्यालय, इंग्लैंड में प्रवेश किया और वहाँ इन्होने मास्टर ऑफ साइंस (M.Sc) की डिग्री प्राप्त की। मेकापति गौतम रेड्डी का विवाह श्री कीर्ति से हुआ। इनके दो बच्चे है जिनका नाम अनन्या रेड्डी और अर्जुन रेड्डी है।

करियर :

Advertisement

इन्होने अपने करियर की शुरुआत 2014 में की थी। गौतम रेड्डी ने नेल्लोर के आत्मकुर विधानसभा क्षेत्र से एसआरसीपी (SRCP ) के टिकट पर राजनीति में पद ग्रहण किया था। उसी वर्ष इन्होने सीट जीती और फिर इसके बाद 2019 में फिर से उपलब्धि दोहराई और उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री बने।
अपने 8 साल के राजनैतिक करियर में इन्होने एक गहरी छाप छोड़ी है।

गौतम रेड्डी की मृत्यु का कारण :

21 फरवरी 2022 में इनका देहांत हो गया ,मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। गौतम रेड्डी 10 दिन पहले ही दुबई गए थे और वहाँ से वो 20 फरवरी (रविवार ) को हैदराबाद वापस आए थे। दुबई में गौतम एक्सपो 2022 में शामिल हुए थे वहाँ गौतम सरकारी डेलिगेशन का नेतृत्व कर रहे थे।

वापस आने पर इनकी तबीयत खराब होने के कारण इनको अपोलो हॉस्पिटल हैदराबाद में ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि सोमवार सुबह गौतम को आपात स्थिति में अस्पताल लाया गया था। गौतम अपने घर पर अचानक गिर गए थे। वह 07:45 बजे हमारे ईआर में पहुंचे और सांस नहीं ले पा रहे थे और बेहोश थे।.

अस्पताल की इमरजेंसी मेडिकल टीम और क्रिटिकल केयर डॉक्टरों सहित विशेषज्ञों के द्वारा इनकी देखभाल की। इनका सीपीआर 90 मिनट से अधिक समय तक किया गया। अस्पताल का कहना है की उनके बहुत से प्रयासों के बावजूद, उन्हें बचाया नहीं किया जा सका।इसके इलावा अस्पताल ने यह भी बयान दिया की आज सुबह 9:16 बजे उनकी मौत की घोषणा की गई।

मेकापति गौतम रेड्डी: राजनीतिक समयरेखा

A 1985 – आंध्र प्रदेश विधान सभा के सदस्य उदयगिरी।

B 1989 – ओंगोल से 9वीं लोकसभा के सदस्य।

C 2004 – नरसरावपेटा से 14वीं लोकसभा के सदस्य।

D 2009 – नेल्लोर से 15वीं लोकसभा के सदस्य।

E 2011 – वाईएसआर कांग्रेस से नेल्लोर से 15वीं लोकसभा के सदस्य।

2014 – नेल्लोर से 16 वीं लोकसभा के सदस्य और लोकसभा वाईएसआर कांग्रेस के नेता।

मनप्रीत
मनप्रीत
मेरा नाम मनप्रीत हैं। मैं BA ग्रेजुएट हूँ। लेखन मेरे लिए एक हॉबी के साथ साथ रोज कुछ नया सीखने का तरीका भी है। खाली समय में मुझे नए नए व्यंजन पकाना, म्यूजिक सुनना व डांस करना पसंद है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles