28.1 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 20, 2024
Recommended By- BEdigitech

Asia Cup 2022 : दुबई में इंडिया को सपोर्ट करने पहुंचे विजय देवरकोंडा, भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया

भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में मैच खेला जा रहा है। मैच में इंडिया को सपोर्ट करने के लिए एक्टर विजय देवरकोंडा दुबई पहुंचे है। अब विजय पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

भारत और पाकिस्तान के इस मुकाबले को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है, ये उत्साह सिर्फ आम लोगों में ही नहीं है, बल्कि सेलेब्स के बीच भी ये उत्साह दिखाई दिया है।

दुबई के स्टेडियम में एक्टर विजय देवरकोंडा एक शख्स के साथ स्टेडियम में मैच का मज़ा ले रहे हैं। फोटोज़ में देखा जा सकता है कि विजय पवेलियन में खड़े हैं। उनके पास बस एक शख्स खड़ा है।

एक्टर ने क्रीम कलर का कुर्ता और नेहरू जैकेट पहनी है और उन्होंने काले रंग का चश्मा लगा रखा है, जिसमें वो काफी हैंडसम लग रहे हैं। विजय के इस मूव को कुछ लाइगर का प्रमोशन भी बता रहे है।

Advertisement

आपको बता दें कि भारत को साल 2021 में टी20 में पाकिस्तान से शिक्सत मिली थी। जिसके बाद आज दोनों टीमें मैदान में है। लोगों को इस दिन का बड़ी बेसब्री से इंतज़ार था।

एशिया कप 2022 मुकाहले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया है। भारतीय टीम ने पाकिस्तान के 148 रनों के लक्ष्य को 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया है। 33 रन बनाकर हार्दिक पंड्या नाबाद रहे है। वहीं रविंद्र जडेजा ने भी 29 गेंदों पर 35 रन बनाए हैं।

हाल ही में विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘लाइगर’ सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है। फिल्म लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई है। फिल्म को लेकर काफी बज़ था। इस फिल्म से विजय ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इसी कारण से विजय ‘लाइगर’ को लेकर काफी कॉन्फीटेंड और एक्साइटेड थे। विजय ने फिल्म के लिए 3 साल मेहनत भी की है। फिल्म की कमजोर कहानी के कारण ये लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ अनन्या पांडे भी लीड रोल में हैं।

विजय खुशी और जन गण मन में काम कर रहे है। खुशी को शिवा निर्वाण डायरेक्ट कर रहे है। जो एक तेलुगु भाषा की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। Mythri Movie Makers द्वारा फिल्म को निर्मित किया जा रहा है। इसमें विजय देवरकोंडा और सामंथा मूख्य किरदारों में हैं। यह फिल्म क्रिसमस के दौरान 23 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

जन गण मन, या बस जेजीएम, एक आगामी भारतीय तेलुगु भाषा की सैन्य एक्शन फिल्म है। फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाथ ने कर रहे है। जिसमें विजय देवरकोंडा और पूजा हेगड़े मूख्य किरदारों में हैं। फिल्म को 3 अगस्त 2023 को रिलीज़ किया जाना है।

ये भी पढ़े – सोनाली फोगाट केस का एक और वीडियो आया सामने, सांगवान ने सोनाली को जबरदस्ती पिलाया ड्रिंक

राजन चौहान
राजन चौहानhttps://www.duniyakamood.com/
मेरा नाम राजन चौहान हैं। मैं एक कंटेंट राइटर/एडिटर दुनिया का मूड न्यूज़ पोर्टल के साथ काम कर रहा हूँ। मेरे अनुभव में कुछ समाचार चैनलों, वेब पोर्टलों, विज्ञापन एजेंसियों और अन्य के लिए लेखन शामिल है। मेरी एजुकेशन बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (सीएसई) हैं। कंटेंट राइटर के अलावा, मुझे फिल्म मेकिंग और फिक्शन लेखन में गहरी दिलचस्पी है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles