29.1 C
Delhi
शुक्रवार, मार्च 29, 2024
Recommended By- BEdigitech

सावधान! जरूरत से ज्यादा पानी से हो सकते है कई नुकसान, मौत का बन सकता है कारण!

नई दिल्ली: हम सभी जानते हैं कि पानी हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी है। सर्दी हो या गर्मी हमें हर मौसम में पानी की जरूरत होती है। अगर हमारे शरीर में पानी की कमी होने लगती है तो इससे डिहाइड्रेशन समेत अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जरूरत से ज्यादा लिक्विड नहीं लेना चाहिए लेकिन क्या आपको पता है कि अगर आप जरूरत से ज्यादा पानी पी लेते हैं, तो इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। शरीर के लिए पानी का ओवरडोज भी ठीक नहीं रहता। बहुत ज्यादा मात्रा में लिक्विड इनटेक कई खतरों को बुलावा देने जैसा है। कई बार तो खतरा इतना बढ़ जाता है कि ये आपकी मौत तक की वजह बन सकता है। इसको Water Intoxication या वॉटर पॉइजनिंग Water Poisoning कहा जाता है।

दरअसल, आज से करीब 13 साल पहले अमेरिका के कैलिफोर्निया से ज्यादा पानी पीने से एक महिला की मौत का चौंकाने वाला मामला अमेरिका सामने आया था। दरअसल, कैलिफोर्निया में एक कॉम्पीटिशन रखा गया था। जिसमें जेनिफर स्ट्रेंज नामक जिसकी उम्र लगभग 28 साल थी उसने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। इसका प्रतियोगिता का नाम Hold Your Wee for a Wii रखा गया था
जेनिफर ने प्रतियोगिता के दौरान 3 घंटें के अंदर 6 मीटर तक पानी पी डाला, वो भी बिना पेशाब किए। इसके कुछ ही घंटों बाद उसे उल्टियां और तेज सिर दर्द शुरू हो गया। फिर अगली सुबह महिला की मौत हो गई। मौत की वजह बताई गई Water Intoxication। इसके बाद जिस रेडियो स्टेशन ने इस प्रतियोगिता का आयोजन किया था, उस पर तगड़ा जुर्माना भी लगा था। इस मामले से आप ये तो समझ गए होंगे कि जरूरत से ज्यादा पानी पीना कितना खतरनाक साबित हो सकता है।

दरअसल, ज्यादा मात्रा में पानी पीने से सोडियम की कमी होने लगती है। इसके चलते सिर में दर्द, मितली, थकान, बार बार पेशाब आना जैसे लक्षण महसूस होने लगते हैं। शरीर में सोडियम की मात्रा की कमी होने की वजह से दिमाग से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। इससे हाइपोट्रिमिया का खतरा बढ़ जाता है। वहीं जरूरत से भी अधिक पानी पीने के चलते ओवरहाइड्रेशन हो जाता है, जो किडनी पर असर डालता है। इससे किडनी फेल होने का खतरा भी बढ़ने लगता है।
एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना कम से कम दो से तीन लीटर तो पानी पीना ही चाहिए। इसके साथ ही पानी हमेशा बैठकर और घूंट घूंट करके ही पीना चाहिए।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles