30.1 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 19, 2024
Recommended By- BEdigitech

दही के साथ मिलाकर खाएं ये चीजें, चौकानें वाले है इसके फायदें!

नई दिल्ली: आम तौर पर ज्यादा से ज्यादा लोग अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में दही का सेवन करते हैं लेकिन क्या आप जानते है अगर हम कुछ चीजों को दही के साथ मिलाकर प्रयोग करें तो सेहत से जुड़ी कई समस्‍याओं को दूर कर सकते हैं।

एक्सपर्ट्स की मानें तो, दही में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन पाया जाता है, जो एक हेल्‍दी शरीर के लिए बहुत ही जरूरी हैं। इसमें लैक्टोज, आयरन और फास्फोरस भी पाया जाता है जो इसे सुपर फूड की कैटेगरी में ले जाता है। साथ ही दही शरीर को तरोताजा रखने में भी मदद करता है। खासकर जिन लोगों को दिल से जुड़ी बीमारियां रहती हैं, उन्हें डॉक्टर दही खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि दही का सेवन ऐसे लोगों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

1. काली मिर्च के साथ
अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो दही में काली मिर्च मिलाकर खाएं। दही में प्रोबायोटिक बैक्टीरिया और काली मिर्च में मौजूद पाईपेरिन कब्ज की समस्या को दूर करने में कारगर है।

2. जीरे के साथ
अगर आपका वजन बढ़ गया है और आप उसे कम करना चाहते हैं तो दही में जीरा को मिलाकर खाएं। जीरा को आप भूनकर और हल्का दरबरा पीसकर दही में मिला लें और एक गिलास रोज पिएं, ऐसा करने से वजन कम कर सकते हैं।

Advertisement

3. शहद के साथ
अगर आपको मुंह में छाले हो जाते हैं तो आप दही में एक चम्मच शहद मिलाकर खाएं। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो घाव को भरने में मदद करते हैं, इसके अलावा ये पेट को भी ठंडा करता है।

4. सेंधा नमक के साथ
एसिडिटी की समस्या से राहत के लिए दही में सेंधा नमक मिलाकर खाएं। ये शरीर में एसिड लेवल बैलेंस करता है और एसिडिटी में फायदा पहुंचाता है।

5. अजवाइन के साथ
अगर किसी के दांत में दर्द है तो वो दही और अजवाइन को एक साथ मिलाकर खा लें, इससे दांतों का दर्द दूर करने में मदद मिलती है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles