28.1 C
Delhi
गुरूवार, मार्च 28, 2024
Recommended By- BEdigitech

भूले से भी इस समय ना लगाएं घर में झाडू, होती है मां लक्ष्मी नाराज आती है दरिद्रता !

हम दिन रात मेहनत करके अपने घर में खुशहाली लाना चाहते है परंतु कई गलतियों की वजह से हमें केवल निराशा का ही मुहं देखने को मिलता है। वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बेहत महत्वपूर्ण स्थान होता है। यदि घर में मौजूद हर एक चीज का स्थान व दिशा वास्तु के अनुसार होती है तो हर काम शुभ होता है और परिवार के लोगों का स्वास्थ भी सही बना रहता है। लेकिन वहीं अगर घर में किसी भी वस्तु की गलत दिशा या स्थान गलत होता है तो इसका प्रभाव सिधा सिधा हमारे जीवन पर पड़ता है और स्वास्थ हानी, धन हानी व अन्य परेशानियों का भी सामना करना पड़ जाता है।

अक्सर सभी के घर में साफ सफाई के लिए झाडू का ही इस्तेमाल किया जाता हैं परंतु इसका भी एक सही समय होता है। वास्तु के मुताबिक घर साफ सफाई करने के लिए झाडू के इस्तेमाल का भी सही समय होता है। माना जाता हैं कि यदि गलत समय पर झाडू लगाने से घर में दरिद्रता आने लगती है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से घर में झाडू लगाने का सही समय और किस समय झाडू नहीं लगानी चाहिए इसकी जानकारी देंगे।

• झाडू लगाने का सही समय

अपने घर में साफ सफाई रखना सभी को पसंद होता है और ऐसा करना अच्छा भी होता है। परंतु क्या आप जानते है वास्तु शास्त्र में घर में झाडू लगाने का भी उचित समय बताया गया है। वहीं जिस प्रकार सफाई करने का समय निर्धारित है ठीक उसी प्रकार झाडू न लगाने का भी एक उचित समय दिया गया है। आपको बता दें घर में झाडू लगाने के लिए सबसे उचित समय दिन के पहले चार पहर है।

• इस समय ना लगाएं झाडू

वास्तु शास्त्र के मुताबिक रात के चार पहर में घर में झाडू लगाना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है और घर में दरिद्रता आने लगती है और इसका प्रभाव धन के आवक पर भी पड़ता है।

Advertisement

ये भी पढ़े – भूले से भी कभी घर में ना लगाए इस तरह के पेड़ पौधे, होती मां लक्ष्मी नाराज!

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles