29 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 20, 2024
Recommended By- BEdigitech

भूले से भी कभी घर में ना लगाए इस तरह के पेड़ पौधे, होती मां लक्ष्मी नाराज!

घर में या घक के बहार पेड़ पौधे लगाना सभी तो पसंद होता है। घर में पौधे लगाने से मन तो शांत होता ही है साथ साथ सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है। हमारे जीवन में एक अहम भूमिका निभाने वाले पेड़-पौधे पर्यावरण को शुद्ध करने का काम करते हैं जिसकी वजह से हम सांस ले पाते है। परंतु क्या आप जानते है कुछ पौधे ऐसे भी होते है जिनको घर में लगाने से मुसीबतें सामने आने लगती है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से वास्तु में बताए गए ऐसे पेड़ पौधो के बारे में जानकारी देंगे जिनको घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगता है।

1. ना लगाएं काटेदार पेड़-पौधे

वास्तु शास्त्र के मुताबिक कभी भी हमें घर में कैक्टस, नीम्बू जैसे काटेदार पेड़-पौधों नहीं लगाना चाहिए। इसके अलावा जिन पौधो में दूध निकलता है उन्हें भी अपने घर से दूर रखा चाहिए। माना जाता है कि काटेदार या दूध निकलने वाले पौधे अपने अंदर से नकारात्मक ऊर्जा को बहार निकालते है जिसकी वो से घर परिवार में अशांति का माहौल बनने लग जाता है।

2. ना लगाएं घर में काला गुलाब

वास्तु शास्त्र के अनुसार गुलाब का पौधा घर में लगाना शुभ होता है, परंतु यदि हम लाल गुलाब की जगह काले गुलाब के कांटेदार पौधे को घर में लगाते है तो इससे चिंता बढ़ने लगती है।आप किसी बढ़ी परेशनी में भी फसं सकते है। इसके अलावा घर में पेड़-पौधे लगाते समय हमेशा ज्ञात रहे जो मधुमक्खी, उल्लू या सांप को आमंत्रित करें उन्हें घर में ना लगाएं।

3. ये पौधे बढ़ाते है परिवार में प्रेम

जहां कुछ पौधे अपनी नकारात्मकता के लिए पहचाने जाते है वहीं कुछ ऐसे भी पौधे है जिनको घर में लगाने के बाद सकारात्मक ऊर्जा घर परिवार में घुल मिल जाती है और आपके रिश्तें मजबूत होते है। इसके लिए आपको अपने घर के पश्चिम-उत्तर के कोने में हल्दी, चन्दन और पान जैसे पौधो को लगाना होगा। ऐसा करने से आपके परिवार के सभी सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा और घर में कभी आर्थिक स्थिति खराब नहीं होगी।

Advertisement

ये भी पढ़े – घर की इस दिशा में रखें लाल रंग की वस्तुएं, आएगी सकारात्मक ऊर्जा और मिलने लगेंगे शुभ समाचार!

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles