31.7 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
Recommended By- BEdigitech

केले का पेड़ वास्तु शास्त्र: भूले से भी ना करें ये गलतियां, अन्यथा भगवान विष्णु हो जाते हैं नाराज!

केले का पेड़ वास्तु शास्त्र :आप में से बहुत से लोगों को अपने घर में पेड़ पौधे लगाने का शौक होगा। आपको बता दें घर में पेड़ पौधे लगाने से हमारा मन तो शांत होता ही है साथ ही हमारे घर में सकारात्मक ऊर्जा का भी वास होता है। अक्सर आपने बहुत से लोगों के घर में केले का पेड़ लगे हुए देखा होगा, आपको बता दें केले का पेड़ हिंदू धर्म में बेहद पवित्र व शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस पेड़ में भगवान विष्णु एवं देव गुरु बृहस्पति जी का वास होता है। वास्तु के मुताबिक बृहस्पति सुख, समृद्धि, आध्यात्मिकता, आत्म-संयम, सात्त्विकता और दाम्पत्य सुख का प्रतिनिधित्व करता है।

साथ ही कहा जाता है कि केले के पेड़ लगाते समय वास्तु के नियमों का जरूर पालन करना चाहिए। जहां केले के पेड़ को लगाने के कई फायदे हैं वही इसके कुछ नुकसान भी है। यदि हम केले का पेड़ गलत दिशा में लगा देते हैं और उसकी देखभाल सही ढंग से नहीं करते ऐसे में हमें कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से वास्तु शास्त्र के अनुसार केले के पेड़ को किस दिशा में लगाना चाहिए किस दिशा में बिल्कुल भी नहीं लगाना चाहिए इस बारे में जानकारी देंगे।

केले का पेड़ किस दिशा में लगाना चाहिए ?

केले का पेड़ किस दिशा में लगाना चाहिए

वास्तु के मुताबिक केले का पेड़ लगाने के लिए सबसे उत्तम दिशा ईशानकोण (जमीन के उत्तर-पूर्व कोने को कहा जाता है) मानी गई है। वहीं इसके अलावा आप केले के पेड़ को पूर्व और उत्तर दिशा में भी लगा सकते हैं। वहीं इस पेड़ को कभी भी आग्नेय कोण (पूर्व-दक्षिण के मध्य स्थान), दक्षिण दिशा के अलावा पश्चिम दिशा में नहीं लगाना चाहिए। मान्यता है कि इस दिशा में केले का पेड़ लगाने से आपको पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता। साथ ही हमें कभी भी घर के मुख्य द्वार के सामने केले का पेड़ नहीं लगाना चाहिए ऐसा करने से घर में आने वाले सकारात्मक ऊर्जा में अड़चनें खड़ी होने लगती है। वही वास्तु की माने तो कहा जाता है कि घर में कभी भी केले का पेड़ लगाते समय उसके आसपास कोई भी कांटेदार पेड़ पौधे ना लगाएं जैसे कि गुलाब व कैक्टस इत्यादि।

वास्तु के अनुसार केले के पेड़ से संबंधी नियम

हिंदू धर्म में पूजा पाठ के लिए इस्तेमाल में आने वाला केले का पेड़ हमेशा साफ सुथरी जगह में होना चाहिए इसके आसपास हमेशा साफ-सफाई रखने बेहद जरूरी है। मान्यता है ऐसा करने से आपके घर में मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की कृपया बनी रहती है। अगर केले के पेड़ में कोई भी पता सूख गया हो या वह खराब हो गया हो तो उसे तुरंत पेड़ से हटा दें और केले के पेड़ में हमेशा ही साफ पानी डालें। भूले से भी कभी हमें गंदे बर्तन या कपड़े धोने से बचा हुआ पानी केले के पेड़ में नहीं डालना चाहिए क्योंकि माना जाता है कि इस पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है और गंदा पानी डालने से वह रूठ भी सकते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़े – अगर घर में हो वास्तु दोष तो सावन में कर लें ये 5 काम, अवश्य मिलेगा लाभ ?

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles