29.1 C
Delhi
गुरूवार, सितम्बर 28, 2023
Recommended By- BEdigitech

भूले से भी शुक्रवार को ना करें ये काम, वरना मां लक्ष्मी हो जाती है नाराज!

हमारे हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को बहुत ज्यादा महत्व दिया जाता है। हमारे घर के निर्माण से लेकर घर में हर एक चीज का सीधा सीधा संबंध घर के वास्तु से होता है। माना जाता है कि यदि घर का वास्तु ठीक हो तो घर में सभी कार्य शुभ होते हैं और परिवार के सभी सदस्य तरक्की की ओर बढ़ते हैं । परंतु इसके अलावा यदि घर का वास्तु ठीक ना हो तो शुभ कार्य होते होते भी वह अशुभ हो जाते हैं। घर में आर्थिक परेशानियां और परिवार के सदस्यों के साथ स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या सामने आने लगती है। हमारे भारत देश में बहुत से लोग ऐसे हैं जो बहुत ज्यादा दयावान होते हैं और बिना कुछ सोचे समझे लोगों की मदद करने के लिए उन्हें दान में चीजें देते हैं। परंतु ऐसा करना सही नहीं होता क्योंकि हर चीज दान में नहीं दी जाती कुछ चीजें ऐसी भी होती है जिनको देने के बाद आपको व आपके परिवार को परेशानियों का सामना भी करना भी पड़ सकता है।

हिंदू धर्म में हफ्ते का हर एक दिन किसी ना किसी देवी देवता को समर्पित होता है ठीक इसी प्रकार शुक्रवार का दिन भी धन की देवी मां लक्ष्मी का माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करना वह ज्यादा शुभ होता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक हमारे जीवन में शुक्र ग्रह सुख, प्रेम, धन और भौतिक का कारक माना जाता है। मान्यता है कि शुक्र के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की विधि विधान के साथ पूजा करने से घर में परिवार में और आपके जीवन में सुख शांति और समृद्धि आती है।

वहीं वास्तु शास्त्र के मुताबिक शुक्रवार के दिन कुछ ऐसी चीजें भी है जिनको करने से आप को अशुभ परिणाम भी भुगतने पढ़ सकते है। यदि आप इस दिन इन कार्य को करते हो तो धन की देवी महालक्ष्मी की आप से नाराज हो सकती है और आपको आर्थिक संकट का सामना भी करना पड़ सकता है।

1. भूले से भी ना करें चीनी को दान

दान पुणे करना शुभ होता है परंतु यदि शुक्रवार के दिन हम चीनी दान करते हैं तो यह बेहद अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक यदि हम शुक्रवार के दिन चीनी दान करते हैं तो इससे जीवन में आर्थिक समस्याएं आने लगती है।

2. इस दिन ना दे किसी को उधार

वास्तु शास्त्र के मुताबिक शुक्रवार के दिन कभी भी व्यापार में उधार नहीं करना चाहिए ऐसा करना बेहद अशुभ हो सकता है। मान्यता है कि शुक्र के दिन उधार लेना या उधार देना नहीं चाहिए क्योंकि यह दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। यदि आप इस दिन उधार का लेनदेन करते हैं तो आपके जीवन में आर्थिक तंगी भी आ सकती है।

3. भूलकर भी महिलाओं का न करें अपमान

यदि हम हिंदू धर्म की बात करें तो इस धर्म में महिलाओं को देवी का रूप माना जाता है इसीलिए कहा जाता है कि महिलाओं का सम्मान करना बेहद जरूरी है। भूले से भी शुक्रवार के दिन किसी महिला का अपमान नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी रूठ जाती है और घर में दरिद्रता भी आ सकती है। इसके अलावा आपके परिवार से सुख शांति जाने लगती है और आपको आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ता है।

ये भी पढ़े – जाने घर की किस दिशा में कौन से रंग का उपयोग होता है शुभ, और क्या है इसके लाभ!

Recommended By- BEdigitech
मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles