39 C
Delhi
गुरूवार, अप्रैल 25, 2024
Recommended By- BEdigitech

बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन।

एक्टर और बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को मुंबई के कूपर अस्पताल में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक 40 साल के सिद्धार्थ शुक्ला ने रात को सोने से पहले कुछ दवाई खाई थीं लेकिन उसके बाद वह उठ ही नहीं पाए। कूपर अस्पताल के मुताबिक, सिद्धार्थ शुक्ला को गुरुवार सुबह जब अस्पताल लाया गया तब उनकी मृत्यु हो चुकी थी। अस्पताल का कहना है कि सिद्धार्थ की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार में उनकी मां और दो बहनें हैं। सिद्धार्थ शुक्ला टीवी इंडस्ट्री के बेहद पॉपुलर एक्टर थे। इस तरह अचानक निधन से पूरी बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री शोक में है।

आप को बता दे कि सिद्धार्थ शुक्ला ने बिग बॉस के 13वे सीजन को जीता था उसके साथ साथ खतरों के खिलाड़ी के सातवें सीजन के भी विजेता रहे है।

सिद्धार्थ शुक्ला की पर्सनल एवम प्राइवेट लाइफ दोनों काफी सुर्खियों में रही चाहे वो अपने को स्टार के साथ अफेयर हो या उसने से लड़ाई हो दोनों तरीको से सिद्धार्थ शुक्ला सुर्खियों में बने होते थे।

12 सिंतबर 1980 को जन्मे सिद्धारत शुक्ला ने अपने काम की शुरुवात मॉडल के रूप मे की थी। 2004 में उनको टीवी पर अपना पहला ब्रेक मिला वाह से फिर उन्होंने पीछे मुड़ के नही देखा। 2008 में आये बाबुल का अगन ना छुटे नामक सीरियल से दर्शकों में अपनी पहचान बना ली।

Advertisement

सिद्धार्थ शुक्ला टीवी इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले एक्टर थे। हालांकि, उनको कभी से भी मॉडलिंग और एक्टिंग में नहीं जाने था। सिद्धार्थ हमेशा से ही अपना खुद का बिजनेस करना चाहते थे। साल 2004 में अपनी मां के कहने पर सिद्धार्थ ने एक मॉडलिंग प्रतियोगिता में बिना पोर्टफोलियो लिए पहुंच गए। जजों ने उनके लुक्स को देखकर ही उन्हें चुन लिया था। सिद्धार्थ ने ये इस प्रतियोगिता को जीत लिया। सिद्धार्थ को साल 2008 में तुर्की में होने वाले दुनिया के सबसे बड़े मॉडलिंग शो में भेजा गया। वहां भी सिद्धार्थ ने जीतकर देश का नाम रोशन किया।

उसके बाद सिद्धार्थ कई हिट टीवी शोज में काम किया था। वह बाबुल का आंगन छूटे ना, दिल से दिल तक, नाम के टीवी सीरियल में दिखे थे, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग बालिका वधू सीरियल से बनी थी। बालिका वधू के बाद वो घर-घर के बेटे कहलाने लगे। वो कई रियलिटी शो जैसे झलक दिखला जा, बिग बॉस 13, खतरों के खिलाड़ी में नज़र आए। सिद्धार्थ शुक्ला ने रियलटी शो बिग बॉस का 13वां सीजन और खतरों के खिलाड़ी का सातवां सीजन भी अपने नाम किया था। टीवी इंडस्ट्री के बाद उन्होंने बॉलीवुड में भी काम किया था। साल 2014 में आई हंपटी शर्मा की दुल्हनिया फिल्म में वह दिखाई दिए। इसी साल (2021) उनकी ब्रोकन बट ब्यूटीफल नाम की वेब सीरीज आई थी जिसको लोगों ने काफी पसंद किया था।

सिद्धार्थ शुक्ला टीवी का जाना माना नाम थे और वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे। बिग बॉस 13 में अभिनेत्री शहनाज गिल के साथ उनके कनेक्शन ने उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ा दी थी। हाल ही में सिद्धार्थ और शहनाज की कई म्यूजिक वीडियो भी आई थीं, जिन्हें यूथ ने काफी पसंद किया। अपने करियर के पीक पर चल रहे सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से पूरी इंडस्ट्री सदमें में है। सभी अभिनेता और अभिनेत्रियां सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles