35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार: BJP के विधायक ने दिया विवादित बयान, कहा भारत में जिनको डर लगता है, वो अफगानिस्‍तान चले जाए

भाजपा के विधायक और नेता अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते है। ऐसे में भाजपा के एक और विधायक का यह बयान सामने आया है, जहां वो यह कहते नजर आ रहे है कि जो भारत में रहने से डरते है, वो अफगानिस्‍तान चले जाए।
दरअसल यह बयान बिहार के मधुबनी जिले के बिस्फी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने दिया है। हरिभूषण ने अपने विवादित बयान में कहा कि, जिन लोगों को भारत में डर लगता है, वो अब अफगानिस्‍तान जा सकते हैं।
एनडीटीवी की रिपोर्ट की माने तो, भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने यह बयान विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिया। उन्होंने कहा कि भारत में रहने से जिन लोगों को डर लग रहा है, वे अफगानिस्‍तान चले जाएं। वहां पर उनको भारत की खूबी का पता चलेगा। बचौल ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते हुए दामों पर आवाज उठाने वाले लोगों पर तंज कसते हुए कहा कि वहां पर तो पेट्रोल-डीजल भी सस्ता है।
हरिभूषण ने अफगानिस्‍तान की स्थिति को दुखद बताते हुए आगे कहा कि जंगल का भी अपना एक कानून होता है लेकिन अफगानिस्‍तान में यह किस तरह का कानून है जहां न तो महिलाओं को अधिकार है, लोगों के बीच अफरातफरी है। लोग अपना वतन छोड़कर भागने पर मजबूर है। हवाई जहाज के पंखों पर बैठकर लोग भाग रहे है। जिसके कारण कुछ लोगों की तो मौत भी हो गई। यह सब बेहद दुखद है।
इस बीच बिहार में भाजपा की सहयोगी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) के नेता गुलाम रसूल बलियावी के सभी धर्मों के लोगों को भारत लाने के बयान पर भी भाजपा विधायक ने ऐतराज जताया।
भाजपा विधायक ने इस पर भी विवादित बयान देते हुए कहा कि धर्म के नाम पर देश बंट गया, ये लोग फिर बांटेंगे। अगर भारत के लोग नहीं संभले तो भारत भी अफगानिस्‍तान और तालिबान बनेगा। लोग समझ नहीं रहे हैं और सिर्फ वोट के चश्मे से देख रहे हैं। विधायक ने कहा कि भारत के सभी देशप्रेमियों से अपील है कि वो अफगानिस्तान को देखें और सीखें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL