36.7 C
Delhi
गुरूवार, अप्रैल 25, 2024
Recommended By- BEdigitech

शनिवार को यह 10 उपाय करने से शनिदेव हो जाते है प्रसन्न, मिलता है मनोवांछित फल

सोमवार से लेकर रविवार तक हर दिन को हमारे ग्रहों के अनुसार बांटा गया है और इन सभी ग्रहों का हमारे जीवन में अलग-अलग तरीके से प्रभाव पड़ता है लेकिन इन सभी ग्रहों में एक ग्रह ऐसा भी है जिसकी केवल नजर मात्र पड़ने से कहा जाता है कि राजा भी रंक बन सकता है।

हम बात कर रहे है शनि ग्रह की शनि ग्रह से जुड़ी कई कहानियां प्रचलित है और शनिदेव के लिए बताया जाता है कि शनि ग्रह जातक के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह से प्रभाव डालता है लेकिन शनि ग्रह के नकारात्मक प्रभाव की बात की जाए तो यह जातक के लिए काफी घातक साबित हो सकता है क्योंकि इस दौरान यह ग्रह व्यक्ति के जीवन में गंभीर अशांति लेकर आता हैं।

शनि ग्रह का नकारात्मक प्रभाव भी व्यक्ति पर तीन तरीके से पड़ता है। एक होता है ढाई साल का जिसे शनि ढैय्या कहा जाता है, एक होता है साढ़े साती जो करीब साढ़े सात साल तक चलता है और तीसरा होता है शनि दोष।

ऐसे में जो लोग शनि ढैया, साढ़ेसाती या शनि दोष से प्रभावित होते है। उनके जीवन में हर शुभ कार्य में अड़चने आने लगती है, वह व्यक्ति अनैतिक कार्यों में लिप्त रहता है, उस व्यक्ति को धन हानि होने लगती है और उस व्यक्ति का जीवन भी लगातार हादसों से घिरा रहता है।

Advertisement

ऐसे में शनि ग्रह को शांत रखने के लिए ज्योतिषाचार्यों के द्वारा कुछ उपाय बताए गए है, जिन्हें करने से शनि ग्रह का दोष तो दूर होता ही है साथ ही इन उपायों की मदद से शनिदेव को प्रसन्न करके अपनी मन की इच्छा को भी पूर्ण किया जा सकता है।

शनिदेव के उपाय

  • हर शनिवार को आटा, काले तिल, चीनी का मिश्रण तैयार कर उसे चीटियों को खिलाना चाहिए।
  • शनिवार को सूर्यास्त के वक्त काले घोड़े की नाल या फिर नाव की कील की अंगूठी बनाकर उसे मध्यमा अंगुली में पहनने से शनि ग्रह के प्रभाव को कम किया जा सकता है।
  • शनिदेव के नाम का जाप करना चाहिए।
  • शनिवार के दिन काला कपड़ा, लोहे के बर्तन, काले तिल, कंबल, उड़द की दाल का दान करना चाहिए।
  • बंदरों को गुड़-चने खिलाने चाहिए।
  • कहा जाता है हनुमान जी ही है जो शनिदेव को शांत रख सकते है इसलिए शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए।
  • शनिवार को शनिदेव के आगे नीले रंग के पुष्प चढ़ाने चाहिए।
  • शनिवार को रुद्राक्ष की माला से ॐ शं शनिश्चराय नमः का जाप करना चाहिए।
  • शनिवार के दिन एक कटोरी में तेल लेकर उसमें अपना मुख देखकर गरीब व्यक्ति को दान करने से भी फायदा मिलता है।
  • शनिवार के दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाकर उसके नीचे दीपक जलाना चाहिए।
  • शनिवार के दिन तांबे के बर्तन में जल भरकर उसे शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए।
  • अगर आप प्रत्येक शनिवार दिए गए उपायों का प्रयोग करते है तो निश्चित ही आपको अपने दुख और कष्टों से छुटकारा मिल सकता है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles