35.8 C
Delhi
शुक्रवार, मार्च 29, 2024
Recommended By- BEdigitech

अनुष्का शर्मा से लेकर करीना कपूर खान तक, इन हस्तियों ने महामारी के दौरान बच्चे को दिया जन्म

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय कप्तान विराट कोहली ने साल 2021 में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। दोनों की शादी साल 2017 में हुई थी। इनके घर में बेटी ने 11 जनवरी 2021 को जन्म लिया था। अनष्का की प्रेग्नेंसी के दौरान विराट का बहुत ख्याल रखते थे। अनुष्का शर्मा ने भी अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान अपने काम से छुट्टी ले ली थी। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चल रहे विराट कोहली ने भी कुछ वक्त के लिए कप्तानी अजिंक्य रहाणे के हाथ में सौप कर भारत आ गए थे। उन्होंने अपनी बच्ची का नाम वामिका रखा है।

अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी

अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी के घर में भी इसी साल किलकारियां गूंजी है। अनीता ने सोशल मीडिया के जरिए साल 2020 में अपनी गर्भावस्था की बात बताई। अनीता ने शादी के 7 साल बाद 9 फरवरी, 2021 को बच्चे को जन्म दिया।

Advertisement

करीना कपूर खान और सैफ अली खान

करीना कपूर और सैफ अली खान ने अगस्त, 2020 में सोशल मीडिया पर अपने दूसरे बच्चे के आने की खुशखबरी दी थी। जिसके बाद 21 फरवरी 2021 को करीना कपूर खान ने बेटे को जन्म दिया और उसका नाम जेह अली खान रखा।

पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा

पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने सितंबर, 2020 में सोशल मीडिया पर अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी थी। जिसके बाद उन्होंने एक बच्चे को बच्चे को जन्म दिया। वहीं, कुणाल वर्मा ने एक इंटरव्यू में पूजा बनर्जी के स्वास्थ्य के बारे में बात की। उन्होंने कहा, “मैं ऑपरेशन थियेटर में पूजा के साथ था, जब उसने हमारे बच्चे को जन्म दिया। पूजा और बच्चा दोनों ठीक हैं और मैं उनके आशीर्वाद के लिए भगवान का बेहद शुक्रगुजार हूं।”

नकुल मेहता और जानकी पारेख

नकुल मेहता और जानकी पारेख ने 3 फरवरी, 2021 को अपने पहले बच्चे के आने की घोषणा की थी।

शाहीर शेख और रुचिका कपूर

शाहीर शेख और रचिका कपूर ने साल 2020 में एक छोटी सी कोर्ट वेडिंग की थी। उन्होंने अगस्त 2021 में इस बातकी जानकारी दी। दोनों ने 10 सितंबर, 2021 को एक खूबसूरत बच्ची को जन्म दिया।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles