29.1 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
Recommended By- BEdigitech

टेरर मॉड्यूल में अंडर वर्ल्ड का नाम आने पे छोटा शकील का आया बयान।

कल दिल्ली स्पेशल सेल और यूपी एटीएस के जॉइंट ऑपरेशन पे पकड़े गए 6 आंतकियो के आईएसआई और अंडर वर्ल्ड का कनेक्शन सामने आने पर पहली बार अंडर वर्ल्ड डॉन छोटा शकील ने अपना बयान जारी कर के अपने और डी कंपनी को इसे अलग बताया है ,और बताया इसमे डी कंपनी का कोई हाथ नही है।

यूपी एटीएस और दिल्ली स्पेशल के जॉइंट ऑपरेशन में प्रयागराज में पकड़े गए 6 आंतकियो को पकड़ने बाद से ही कई बड़े खुलासे हो रहे है, पूछताश के दौरान पकड़े गए आंतकियो ने बताया कि उनको पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ने यह दहशत फैलाने के लिए भेजा था,और इस काम के लिए हथियार डी कंपनी को दिलाने थे। इस खबर के आते ही एक बार फिर से डी कंपनी के भारत मे सक्रिय होने की खबर फैल गयी।

इस खबर के आने के थोड़ी देर बाद डी कंपनी के सीईओ छोटा शकील ने अपना बयान जरिया किया और इन गतिविधियों से अपने आपको और डी कंपनी को अलग बताया। छोटा शकील ने बोला कि डी कंपनी का कोई भी व्यक्ति आतंकवादी नही वो केवल गैंगेस्टर से जंग लड़ते है।

छोटा शकील ने अपने बयान में ये भी बोला कि उसे इस घटना की जानकारी मीडिया से मिली और उसके ग्रुप को इसकी जानकारी नही थी। इसे पहले पकड़े गए आतंकियों से ये पता चला था कि इन गतिविधियों के पीछे डी कंपनी के दाऊद इब्राहिम के भाई अनीस इब्राहिम की भी महत्वपूर्ण भूमिका हैं।

Advertisement

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles