Advertisement

वायरल बुखार की चपेट में आने के चलते कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को रद्द करना पड़ा अपना उत्तर प्रदेश मुरादाबाद दौरा, कार्यकर्ताओं में छाई निराशा

0
2558

यूपी विधानसभा चुनाव 2021 की तैयारियों में सभी पार्टियां जुटी हुई है। इसी क्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भी सोमवार को मुरादाबाद के लिए दौरे पर पहुंच रही थी लेकिन उन्हें अपना दौरा रद्द करना पड़ा। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी वायरल बुखार की चपेट में आ गई है और यही कारण रहा कि उन्हें अपना दौरा टालना पड़ा।

इसपर कांग्रेस प्रवक्ता का कहना है कि, प्रियंका गांधी मुरादाबाद में निर्धारित पदाधिकारियों की बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगी क्योंकि वह वायरल बुखार से पीड़ित हैं। इस बैठक का संचालन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व अन्य नेता करेंगे। प्रवक्ता ने कहा कि प्रियंका बेहतर होते ही मुरादाबाद में फिर से बैठक करेंगी।

बता दें कि, बीमार होने से पहले प्रियंका गांधी मुरादाबाद स्थित रामलीला मैदान में कांग्रेस पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन को संबोधित करने वाली थी और इस सम्मेलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 12 जिलों के पदाधिकारियों को भी शामिल होना था, जो आज सुबह से ही पहुंचने लगे थे।

BEGLOBAL

बता दें कि इस सम्मेलन के चलते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू बीते रविवार रात से ही मुरादाबाद में डटे हुए थे। इसके बाद सोमवार दोपहर को उन्होंने अचानक प्रियंका गांधी के न आने की जानकारी दी। जिससे पदाधिकारियों में निराशा छा गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here