35.6 C
Delhi
गुरूवार, अप्रैल 25, 2024
Recommended By- BEdigitech

लहसुन का सेवन आपके लिए हो सकता है लाखों बिमारियों से लड़ने का रामबाण, जाने इसका सही तरीका!

नई दिल्ली: लहसुन का उपयोग अक्सर आपने सब्जी को जायकेदार बनाने, दाल को छौंक लगाने के लिए किया होगा। लेकिन क्या आप ये बात जानते हैं कि लहसुन न केवल टेस्ट को बढाता है बल्कि इसके कई औषधीय फायदे भी हैं। यदि इसका रोजाना सेवन किया जाए तो हमारी शरीर कई रोगों के लिए अभेद्य रहेगा। आज हम आपको हमारी इस खबर के माध्यम से लहसुन के गुणों के से होने वाले फायदे और इसे किस तरह अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं इस बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

दिल के लिए लाभकारी

लहसुन का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी परेशानियां ठीक हो जाती हैं। जिससे हार्ट संबंधी रोगों को खतरा टल जाता है। इसके लिए लहसुन को अपनी डाइट में शामिल करना बेहद जरूरी है।

पेट की बीमारियों के लिए

Advertisement

रोजाना लहसुन का सेवन करने तमाम पेट की परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। एसिडिटी और कब्ज जैसी परेशानियां अगर आपको परेशान कर रही हैं तो इससे निजात पाने डाइट में लहसुन को शामिल करना आवश्यक हो जाता है। इसके लिए आप नियमित रूप से खाली पेट दो लहसुन की कलियों को खाएं।

सर्दी-जुकाम से बचाने में है कारगर

मौसम बदलते ही सबसे ज्यादा लोग सर्दी-जुकाम की चपेट में आ जाते हैं। अगर आप भी वायरल फ्लू की चपेट में आ जाते हैं तो रोजाना लहसुन का सेवन करें। लहसुन इन सब बीमारियों से आपको बचाने में सहायता करेगा।

पाचन के लिए है बेहतरीन

डाइजेशन को बेहतर बनाने के लिए भी आप लहसुन का रोजाना सेवन करें। इसके लिए आप खाली पेट दो से तीन लहसुन की कलियां खाएं। ऐसा करने से डाइजेशन अच्छा रहेगा। अगर किसी को भूख कम लगती है तो इस समस्या में भी लहसुन का सेवन करना लाभकारी है।

हाई बीपी पेशेंट जरूर खाएं

आजकर ज्यादातर लोग हाई बीपी की परेशानी से ग्रसित हैं। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो लहसुन को आज ही डाइट में शामिल करें। ये शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को कंट्रोल करने में काफी हद तक सहायता करता है।

Disclaimer

हमारा प्रयास रहता है कि हम आपके लिए एक दम सटीक जानकारी लेकर आए और इसलिए हम तथ्यों और विशेषज्ञों के द्वारा बताई गई ही जानकारी आपके लिए लेकर आते है। हम सभी का शरीर अलग-अलग तरीके का है। इसलिए इसे भी नकारा नहीं जा सकता कि हर टिप्स आपके शरीर पर एक ही तरह से काम करेगी। इसलिए किसी भी टिप को अपनाने से पहले आप अपने डॉक्टर या फिर किसी विशेषज्ञ की राय जरूर लें। हमारा काम आपके लिए होम रेमेडी और फिटनेस टिप लेकर आना है लेकिन उन्हें ट्राई करने से पहले आपको भी उसकी पूरी पड़ताल करनी चाहिए और तभी इन टिप्स को इस्तेमाल में लाना चाहिए।

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles