35.1 C
Delhi
गुरूवार, मार्च 28, 2024
Recommended By- BEdigitech

कोरोना: राजधानी में रविवार को 107 मामले किए गए दर्ज, सीएम केजरीवाल ने केंद्र से बूस्टर डोज की मांगी मंजूरी!

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में फिर एक बार कोरोना अपने पैर पसार रहा है। यहां प्रतिदिन संक्रमित लोगों की बढ़ती संख्या एक बड़ी चुनौती बन गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी सक्रिय मामलों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजने का फैसला हुआ है। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन की व्यवस्था और सुधारी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘दिल्ली में 99% लोगों को पहली डोज दे दी गई है। 70% लोगों को दोनों डोज लग चुकी है। जो लोग दोनों डोज लगवा चुके हैं, उन्हें बूस्टर डोज की जरूरत है। ओमिक्रोन से लड़ाई के लिए दिल्ली सरकार तैयार है। केंद्र सरकार से अपील है कि बूस्टर डोज की मंजूरी दी जाए।’

6 महीने में सबसे ज्यादा पॉजीटिविटी रेट
दिल्ली में रविवार को 107 कोरोना केस दर्ज किए गए। यहां छह महीने में पहली बार एक दिन में सबसे ज्यादा केस मिले हैं। इससे पहले दिल्ली में 25 जून को 115 केस दर्ज किए गए थे, जो एक दिन में सबसे ज्यादा थे। दिल्ली में रविवार को टेस्ट पॉजिटिविटी रेट भी 0.17% रहा, जो छह महीने में सबसे ज्यादा है। नवंबर के अंत तक दिल्ली में रोजाना करीब 30-40 मामले दर्ज हो रहे थे। हालांकि, पिछले एक हफ्ते में यहां केस और पॉजिटिविटी रेट दोनों बढ़ रहा है।

वहीं, दिल्ली में आज ओमिक्रॉन के 2 नए मामले सामने आए हैं। यहां अब ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या 24 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 12 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है और 12 का इलाज अभी जारी है। केरल में भी ओमिक्रॉन के 4 नए केस मिले हैं। देश में अब कुल ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 166 हो गई है।

Advertisement

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles