35.1 C
Delhi
मंगलवार, अप्रैल 23, 2024
Recommended By- BEdigitech

Corona Update: फेस्टिव सीजन शुरू होते ही बढ़ा संक्रमण का खतरा, मौतों की संख्या में आई तेजी

नई दिल्ली: देश में त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है और देश पर खतरा फिर से मंडराने लगा है। भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोना फिर से अपने पैर पसार रहा है। ऐसे में अगर हमने सावधानी नहीं बरती तो हालात फिर से बिगड़ सकते हैं।

देश में अभी भी बड़ी संख्या में मौतें हो रही हैं। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 16 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। वहीं, 733 लोगों की मौत हो गई है। इससे पहले कल देशभर में कोरोना से 585 लोगों की मौत हुई थी। बीते हफ्ते से आए मौत के आंकड़े डराने हैं। इसमें 61% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

11 से 17 अक्टूबर से देश में कोरोना से 1507 लोगों की मौतें हुईं, वहीं 18 से 24 अक्तूबर के बीच ये मौत का आंकड़ा बढ़कर 2422 हो गया है। इसके बाद अगले दो दिन भी देश में 500 से अधिक मामले सामने आए हैं। ये कोरोना के खतरे की ओर इशारा कर रहे हैं।

आपको बता दें, 18 से 24 अक्टूबर तक कोरोना से जान गंवाने वालों में सबसे ज्यादा केरल से रहे। यहां 1667 संक्रमितों की जान गई है। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र रहा। यहां 168 लोगों की इस दौरान मौत हुई।

Advertisement

डेथ रेट पंजाब में सबसे ज्यादा है। यहां 2.7% की रफ्तार से संक्रमितों की मौत हुई। डेथ रेट के मामले में उत्तराखंड दूसरे, नगालैंड और महाराष्ट्र तीसरे नंबर पर है। उत्तराखंड में डेथ रेट 2.2%, नगालैंड और महाराष्ट्र में 2.1% है। गोवा, दिल्ली, मेघालय, अंडमान निकोबार, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, झारखंड, पुडुचेरी, उत्तर प्रदेश समेत 27 राज्य और केंद्र शासित राज्य हैं, जहां डेथ रेट 1% से ज्यादा है।

आंकड़ों के मुताबिक पिछले हफ्ते मिले कुल 1.08 लाख नए संक्रमितों में 54,334 लोग केरल के हैं। महाराष्ट्र में 7841, तमिलनाडु में 6,230, पश्चिम बंगाल में 5925, कर्नाटक में 2527 नए मरीज मिले। देश में अभी हर 10 लाख की आबादी में 78 लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 1.2% है। अब तक 60 करोड़ से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है।

भारत में त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। लोग फेस्टिव मूड में आ चुके हैं। ऐसे में त्योहारों के जोश में सेहत का बेहतर ख्याल रखना भी बहुत जरूरी है। कोरोना के इस दौर में हम सभी को जिम्मेदार तरीके से त्योहार मनाने की जरूरत है। त्योहारो के मौसम में इस बात का खास ख्याल रखें कि आप मास्क पहने बिना बिल्कुल ना रहें। मास्क पहनना और शारीरिक दूरी का पालन करना ना भूलें। सैनिटाइजर का इस्तेमाल जरूर करें। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles