30.6 C
Delhi
गुरूवार, अप्रैल 25, 2024
Recommended By- BEdigitech

दिल्ली पुलिस ने 6,000 किलो के पटाखे जब्त किये, 55 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में आतिशबाजी पर प्रतिबंध के बाद 55 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने 6,000 किलोग्राम से अधिक पटाखे जब्त किए हैं। पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक 55 लोगों के खिलाफ 56 मामले दर्ज किए गए हैं। ये मामले पटाखो को स्टोर करने, बेचने और फोड़ने के आरोप में दर्ज किए गये है। अगर आंकड़ों की बात की जाए तो 2,400 किलोग्राम दिल्ली पुलिस के उत्तरी जिले से, 1,163 किलोग्राम रोहिणी जिले से और 298 किलोग्राम मध्य जिले से बरामद किये है। जबकि कुल 6,050 किलोग्राम पटाखों जब्त किये गये है।

पुलिस ने कहा कि भले ही दिल्ली में में अधिकांश भंडारण इकाइयाँ बंद हो, लेकिन व्यवसाय में लगे लोगो ने पड़ोसी राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश और हरियाणा से भारी मात्रा में व कम कीमत पर पटाखे खरीदने में सफलता हासिल की है।

हालांकि 28 सितंबर को, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) ने अगले साल 1 जनवरी तक राष्ट्रीय राजधानी में पटाखों की बिक्री और फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था। जिसके बाद भी यहा के लोग पटाखें खरीदने व बेचने में कामयाब रहें है।

पुलिस के अनुसार मध्य दिल्ली में चांदनी चौक, पहाड़गंज, करोल बाग और अन्य बाजार में 286 किलोग्राम से अधिक पटाखे जब्त किए है। दिल्ली सरकार ने पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के बावजूद ये पटाखे इन जगहों पर अवैध रूप से बेचे जा रहे थे।

Advertisement

आपको बता दें कि शाहदरा जिला पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है और उनसे 294 किलोग्राम अवैध पटाख जब्त किया है।

पुलिस ने कड़कड़डूमा निवासी दुकान मालिक विनोद कुमार (53) को गिरफ्तार कर 235 किलो अवैध पटाखा बरामद किये है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसने हरियाणा के गुड़गांव से पटाखे खरीदे है।

बाद में शाहदरा जिले की अन्य टीमों ने 59 किलो अवैध पटाखा बरामद किये है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान राम अवतार, मासूम अली और हरीश सिंघल के रूप में हुई है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles