39 C
Delhi
गुरूवार, अप्रैल 25, 2024
Recommended By- BEdigitech

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए धोनी कर रहे भारतीय टीम को तैयार, अभ्यास मैच में देखने को मिले नज़ारे।

भारत ने आज अपना दूसरा वार्म अप मुकाबला खेला। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खले गए इस मुकाबले में भारत ने एक अच्छी जीत हासिल की। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में भी भारत ने एक अच्छी जीत हासिल की थी। टीम इंडिया का यह आखिरी वार्म अप मैच है। इसके बाद सीधा अगला मैच 24 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा। इस T20 विश्व कप मुकाबले में भारत के टीम को गईड करने महेंद्र सिंह धोनी आए हैं। बतौर मेंटर धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वार्म अप मैच से पहले और बीच में काफी एक्टिव दिखे। माही एक सफल कप्तान और विश्व के बेहतरीन विकेटकीपर्स में से एक माने जाते हैं। उन्होंने अपने नाम कई कीर्तिमान हासिल किए हैं। उन्होंने ऋषभ पंत को विकेट कीपिंग के कई बातें बताते नज़र आए। धोनी ने पंत को बाउंड्री लाइन के बाहर विकेटकीपिंग सिखाई। इस दौरान माही उन्हें नीचे वाले थ्रो पर बॉल को कलेक्ट करना और उसे विकेट पर हिट करना सिखा रहे थे।

धोनी पंत को थ्रो को कलेक्ट कर स्टंप पर हिट करना इसलिए सिखा रहे थे, क्योंकि पंत कई बार विकेट के आगे से गेंद कलेक्ट कर लेते हैं और उन्हें दिक्कत होती है। पंत कई बार तेजी के चक्कर में विकेट पर हिट करने से चूक जाते हैं और गेंद स्टंप के बगल से निकल जाती है। ऐसे में धोनी ने गेंद कलेक्ट कर स्टंप पर कैसे भिड़ाना है, इसके बारे में जानकारी दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। धोनी ने इसके साथ ही पंत को एक स्टंप लगाकर हिट करना भी सिखाया।

मैच से पहले धोनी टीम के साथ रणनीति बनाते भी दिखे थे। इस दौरान वो विराट कोहली, रोहित शर्मा और शास्त्री के साथ प्लान बनाते दिखे। आपको बता दें कि धोनी को खेल का काफई तजुर्बा है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने तीन आईसीसी ट्रॉफी जीती है। ऐसे में विराट ब्रिगेड को धोनी के अनुभव से काफी फायेदा मिलेगा।

इस समय खराब फॉर्म में चल रहे हार्दिक पांड्या को भी धोनी ने बल्लेबाजी करने का तरीका बताया। वे मैच से पहले फील्ड में पांड्या को पुल शॉट और डिफेंसिव शॉट के बारे में सीख देते देखे गए। पांड्या काफी समय से गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें बतौर बल्लेबाज मैच फिनिशर के रूप में मौका मिल सकता है।

Advertisement

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles