39 C
Delhi
गुरूवार, अप्रैल 25, 2024
Recommended By- BEdigitech

क्या आप जानते हैं दुनिया के सबसे बड़े देश Russia की आबादी कितनी है ? जानें क्या है इसके पीछे की वजह

दुनिया का हर देश किसी ना किसी महाद्वीप का हिस्सा है। कुछ देश ऐसे हैं, जो दो महाद्वीपों में पड़ते हैं। इनमें से एक ऐसा सबसे बड़ा देश है रूस, जो दो महाद्वीपों एशिया और यूरोप में फैला हुआ है। रुस की अधिकतर क्षेत्रफल एशिया में आता है, जबकि राजधानी मॉस्को यूरोप में स्थित है। आपको बता दें कि रूस दुनिया का सबसे विशाल देश है जिसका 39 लाख वर्ग किलोमीटर का हिस्सा यूरोप में पड़ता है जबकि उसका कुल क्षेत्रफल 1.7 करोड़ वर्ग किलोमीटर है।

क्षेत्रफल की दृष्टि से तो ये विश्व का सबसे बड़ा देश है। लेकिन इसकी जनसंख्या की बात करें तो यह विश्व के अन्य देशों से काफी नीचे है। जनसंख्या की दृष्टि से यह विश्व के नौवे स्थान पर आता है। (Russia Ki Jansankhya Kitni Hai)

आपको बता दे कि पहले ब्राज़ील की जनसंख्या रूस से कम थी लेकिन अब रूस की जनसंख्या उससे भी कम हो गई है। साल 2010 में हुई जनगणना के अनुसार उस समय रूस की जनसंख्या 148.8 मिलियन थी और अब वो बढ़ने की जगह घट कर 2022 में लगभग 14.3 करोड़ के करीब है। विश्व की कुल जनसंख्या का 1.87% हिस्सा रूस की जनसंख्या का है। आपको बता दें 2019 में रूस की जनसंख्या वृद्धि दर में 0.05% की कमी देखी गई है।

रूस की 70% आबादी पश्चिमी शहरों में रहती है। रूस की सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला शहर यहां की राजधानी मॉस्को है। आपको बता दें कि मास्को में 12 मिलियन से भी ज्यादा लोग रहते हैं।

Advertisement

रूस में किस धर्म को मानते हैं लोग?

रूस देश में सबसे अधिक 42.5% रूढ़िवादी ईसाई धर्म को मानने वाले लोग रहते है। 25% आध्यात्मिक लोग रहते है, इसके अलावा रूस में 4.1% ईसाई है। वहीं, रूस में 13% नास्तिक लोग और 0.5% अन्य प्रकार के क्रिश्चियन रहते है। क्रिश्चियन धर्म के अलावा यहां पर वर्तमान में, रूस में मुस्लिम आबादी करीब 9,400,000 है जो कुल आबादी का 6.5% है। रूस की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी यूरोप में रहती है। इनके अलावा, 1.3% पगंस, 0.5% बौद्ध, 1.1% अलग-अलग धर्म के और 5.5% ऐसे लोग है जिनके धर्म का पता नहीं है। इस हिसाब से रूस का मुख्य धर्म रूसी पारम्परिक ईसाई (Russian Orthodox Church) है। यह एक ईसाई समुदाय का नाम है।

रूस की जनसंख्या कम क्यों है?

रूसी जनसंख्या कम होने के कई कारण हैं जैसे उच्च मृत्यु दर, कम जन्म दर, गर्भपात और आप्रवासन है।

साल 2022 की जनसंख्या के अनुसार दुनिया के 10 सबसे बड़े देश
क्र. देश जनसंख्या
1 चाइना 144 करोड़ जनसंख्या
2 भारत 139 करोड़ जनसंख्या
3 अमेरिका 33 करोड़ जनसंख्या
4 इंडोनेशिया 27 करोड़ जनसंख्या
5 पाकिस्तान 22 करोड़ जनसंख्या
6 ब्राजील 21 करोड़ जनसंख्या
7 नाइजीरिया 21 करोड़ जनसंख्या
8 बांग्लादेश 16 करोड़ जनसंख्या
9 रूस 14 करोड़ जनसंख्या
10 मेक्सिको 13 करोड़ जनसंख्या

ये भी पढ़े – आइए जानें कौन है भारत के विदेश मंत्री, क्या होता है इनका काम, जानिए पूरी लिस्ट

राजन चौहान
राजन चौहानhttps://www.duniyakamood.com/
मेरा नाम राजन चौहान हैं। मैं एक कंटेंट राइटर/एडिटर दुनिया का मूड न्यूज़ पोर्टल के साथ काम कर रहा हूँ। मेरे अनुभव में कुछ समाचार चैनलों, वेब पोर्टलों, विज्ञापन एजेंसियों और अन्य के लिए लेखन शामिल है। मेरी एजुकेशन बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (सीएसई) हैं। कंटेंट राइटर के अलावा, मुझे फिल्म मेकिंग और फिक्शन लेखन में गहरी दिलचस्पी है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles