30.6 C
Delhi
गुरूवार, अप्रैल 25, 2024
Recommended By- BEdigitech

दूध में चीनी मिलाकर पीने के नुकसान, दूध में चीनी डालकर पीने वाले हो जाए सावधान

दूध में चीनी मिलाकर पीने के नुकसान – अक्सर आपने कई लोगों को दुध में चीनी डालकर पीते हुए देखा होगा। इससे दूध का स्वाद मीठा तो हो जाता है पर सवाल ये है कि क्या इससे हमारे को फायदे होता और क्या नुक्सान। आज हम आपको इस आर्टिकल में दूध में चीनी मिलाकर पीने के नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको जानकर हैरान रह जाएंगे आप।

दूध और चीनी का कॉम्बिनेशन सुनने में भले ही मीठा लगे, पर इसकी असलियत कड़वी है। हम में से बहुत से लोग इस बात से अंजान है। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो अनजाने ही ये आदत आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचा रही है। आइए जानते हैं दूध में चीनी मिलाकर पीने के नुकसान क्या हो सकते हैं।

Table of Contents

दूध में चीनी मिलाकर पीने के नुकसान

फैटी लिवर का खतरा

लिवर में जा कर शुगर फैट को कहीं अधिक सक्रिय कर देता है और साथ ही हमारे मेटाबॉलिज्म को भी प्रभावित करता है। जिसकी वजह से लिवर में फैट जम सकता है और फैटी लिवर का खतरा हो सकता है।

Advertisement

हाई ब्लड शुगर

चीनी और दूध दोनों के मिल जाने पर बॉडी में शुगर का स्तर काफी हद तक बाद जाने का खतरा हो जाता है। शुगर में तो सक्रोज होता ही है और साथ में दूध में लैक्टोस की मात्रा होती है जिससे डायबिटीज बढ़ने का खतरा हो जाता है। अगर आपके घर में डायबिटीज की हिस्ट्री है तब आपको दूध-चीनी से और भी बचना चाहिए।

एजिंग

लगातार दूध में चीनी डालकर सेवन करने से हमारी स्किन प्रॉब्लम्स धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो जाएंगी। डल स्किन,रिंकल्स हो जाना, चेहरे से ग्लो खत्म होते जाना जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इन सबकी वजह हम समय से पहले उम्रदराज नज़र आने लगते हैं।

कोलेस्ट्रॉल हाई हो जाना

दूध में चीनी डालकर पीने से हमारा कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का सीधा असर हमारे हार्ट पर होता है,जैसा कि हम सभी जानते हैं की हार्ट हमारे शरीर का सबसे अहम अंग है। इसलिए चीनी वाले दूध से दूरी बनाएं और हार्ट हो हेल्दी रखें।

वेट गेन

चीनी में बहुत सी कैलरीज होती हैं और इनसे हमें नुकसान के अलावा कोई फायदा नहीं मिलता है। अगर आप दूध में चीनी मिलाकर हर रोज पिएंगे तो आपका वजन भी बढ़ सकता है, अगर आप चीनी को हल्दी से रिप्लेस कर दें तो दूध का फायदा डबल हो सकता है।

इस लेख के माध्यम से हमने आपको दूध में चीनी मिलाकर पीने के नुकसान के बारे में बताया । हम आशा करते हैं आपको हमारा लेख “दूध में चीनी मिलाकर पीने के नुकसान” बहुत पसंद आया होगा, कृपया कमेंट बॉक्स के जरिये अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

ये भी पढ़े – Platelet badhane ke upay in hindi प्लेटलेट्स की संख्या हो गई है कम तो इन दवाओं का कर सकते हैं सेवन, जानें इसके लक्षण और किन चीजों का करें सेवन

ये भी पढ़े – ब्लड प्रेशर कम करने का मंत्र, इन चीजों का करें सेवन और इनसे से बनाए दूरी!

ये भी पढ़े – शरीर में हार्मोन इम्बैलेंस के कारण हो सकती हैं ये समस्याएं, डॉक्टर से जरूर करें संपर्क

ये भी पढ़े – weakness dur karne ke upay शरीर की कमजोरी दूर करने के उपाय क्या है व इसे दूर करने के लिए क्या खाना चाहिए

Disclaimer

हमारा प्रयास रहता है कि हम आपके लिए एक दम सटीक जानकारी लेकर आए और इसलिए हम तथ्यों और विशेषज्ञों के द्वारा बताई गई ही जानकारी आपके लिए लेकर आते है। हम सभी का शरीर अलग-अलग तरीके का है। इसलिए इसे भी नकारा नहीं जा सकता कि हर टिप्स आपके शरीर पर एक ही तरह से काम करेगी। इसलिए किसी भी टिप को अपनाने से पहले आप अपने डॉक्टर या फिर किसी विशेषज्ञ की राय जरूर लें। हमारा काम आपके लिए होम रेमेडी और फिटनेस टिप लेकर आना है लेकिन उन्हें ट्राई करने से पहले आपको भी उसकी पूरी पड़ताल करनी चाहिए और तभी इन टिप्स को इस्तेमाल में लाना चाहिए।

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles