37.8 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 19, 2024
Recommended By- BEdigitech

Draupadi Murmu बनीं भारत की 15वीं राष्ट्रपति, इतने वोटों से Yashwant Sinha को हराया।

भारत को अपना अगला राष्ट्रपति मिल गया है। NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराकर देश की 15वी राष्ट्रपति बन गई हैं। वह देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बन गई हैं। तीसरे राउंड के वोटों की गिनती में ही द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया। अभी एक और राउंड के वोटों की गिनती बाकी है।

द्रौपदी मुर्मू पहले राउंड से ही यशवंत सिन्हा से आगे थीं। पहले राउंड में सांसदों के वोटों की गिनती के दौरान द्रौपदी मुर्मू ने 3,78,000 की वैल्यू के साथ 540 वोट हासिल किए थे। वहीं यशवंत सिन्हा ने 1,45,600 की वैल्यू के साथ 208 वोट हासिल किए थे। दूसरे राउंड में 10 राज्यों के वोटों की गिनती हुई। इसमें कुल वैध मत 1138 थे, जिनकी कुल वैल्यू 1,49,575 थी। इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 809 वोट मिले, जिनकी वैल्यू 1,05,299 और यशवंत सिन्हा को 329 वोट मिले, जिनकी वैल्यू 44,276 थी।

तीसरे राउंड के वोटों की गिनती के बाद यह साफ हो गया कि द्रौपदी मुर्मू ही देश की अगली राष्ट्रपति होंगी। तीसरे राउंड के वोटों की गिनती की बात करें तो इसमें कुल वोट 1,333 थे। जिनकी वैल्यू 1,65,664 थी। इसमें से मुर्मू को 812 वोट मिले, वहीं यशवंत सिन्हा को 521 वोट मिले। शुरूआत से ही Draupadi Murmu आगे चल रही थीं।

ये भी पढ़े – अब ट्रेन का इंतजार करते हुए स्टेशन पर रात गुजारना हुआ आसान, रेलवे ने जारी की ये सुविधाएं

Advertisement

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles