35.1 C
Delhi
शुक्रवार, मार्च 29, 2024
Recommended By- BEdigitech

मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं? बस कर लें यह काम खूब लगेगा पढाई में मन

मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं ये सवाल काफी छात्र का होता है, आज हम इसी विषय पर बात करने वाले है जिसे जानने की उत्सुकता हर किसी के मन में रहती है जैसे कि आखिर ऐसा क्या काम किया जाए जिससे कि हमारा हमेशा पढ़ाई में मन लगा रहे। क्योंकि पढ़ाई करने वाले छात्र और छात्राओं का अधिकतर समय मन बाहर खेलने या फिर घूमने में लगा रहता है।

ऐसे में जब वह पढ़ाई करने बैठते है या फिर माता-पिता के द्वारा बार-बार बोले जाने के बाद पढ़ाई करने जाते है। तो सारे टाइम उनका ध्यान कहीं और ही लगा रहता है। जिससे कि वह अपना मन पढ़ाई मे नहीं लगा पाते।

इसकी वजह से या तो वह फेल हो जाते है या फिर अच्छे नंबर नहीं ला पाते। अब अगर आपकी भी यही परेशानी है तो आज हम आपकी सभी समस्याओं का अंत कर देंगे। क्योंकि यहां पर हम आपको कुछ ऐसे खास उपाय और मंत्रों की जानकारी देंगे।

जिससे आपका पढ़ाई में भी मन लगा रहेगा और आपको चीजे याद भी रहने लग जाएंगी। कुल मिलाकर बात इतनी सी है कि इन उपायों को अपनाने से आप अपना पूरा मन पढ़ाई में लगा पाएंगे। तो आईए अब आपको जानकारी देना स्टार्ट करते है।

Advertisement

अब अगर आप भी अपना पढ़ाई में मन लगाना चाहते है और आपका भी यही सवाल है मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं तो हमारी इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े। ताकि आप किसी भी पॉइंट को मिस ना कर पाएं।

मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं या पढ़ाई में मन लगाने के खास उपाय ?

आइए अब आपको उन उपायों की जानकारी देते है जिनकी मदद से आपका हमेशा मन पढ़ाई में लगा रहेगा और आप पूरे फोकस के साथ अपनी पढ़ाई कर पाएंगे।

हर चीज का एक टाइम टैबल बनाएं

आपने देखा होगा कि जब भी हमारा कोई टैस्ट या फिर पेपर होता है तो उससे पहले हमें एक टाइम टैबल दिया जाता है। ताकि हम अपने पेपर को अच्छे से मैनेज कर पाएं। अब अगर टाइम टैबल पेपर का हो सकता है।

तो फिर पढ़ाई करने का क्यों नहीं क्योंकि अगर हम एक मैनेज तरीके के साथ में अपनी पढ़ाई करते है। तो इससे दो फायदे होते है एक तो आप अपने दिन भर के कामों को अच्छे से मैनेज कर सकते है और दूसरा यह कि जब आप अपने सभी काम समाप्त कर लेंगे तो आपका दिमाग पढ़ाई के वक्त इधर-उधर नहीं जाएगा और आप फोकस्ड होकर अपनी पढ़ाई कर पाएंगे।

हमेशा मूड को रखें ठीक

पढ़ाई करना और उसमें मन लगाना दोनों अलग-अलग काम है और इसमें सबसे बड़ा रोल होता है आपके मूड का क्योंकि अगर हमारा मूड अच्छा होता है तो हमारा पढ़ाई में हमेशा मन लगा रहता है और वहीं अगर हमारा किसी चीज को लेकर मूड खराब रहे तो हम अपना मन पढ़ाई में नहीं लगा पाते।

इसीलिए जरूरी है कि सबसे पहले हम हमारे मूड को ठीक रखें और तभी पढ़ाई करने बैठे क्योंकि खराब मूड के साथ हम पढ़ाई तो कर सकते है लेकिन हम उस पढ़ाई में अपना मन नहीं लगा सकते। इसीलिए सबसे पहले रिलेक्स हो जाए और फिर ही पढ़ाई करें। जिससे आपका अच्छे से पढ़ाई में मन लग पाएगा।

अपनी पढ़ाई का उद्देश्य जाने

जैसा कि हम सभी जानते है कि बिना उद्देश्य के किया गया काम उसी प्रकार से जैसे बिन पानी के मछली और बिन पंखों के पक्षी। इसका मतलब है कि सब बेकार उसी प्रकार से अगर आप पढ़ाई का उद्देश्य जाने बगैर पढ़ाई करेंगे तो आपकी स्थिति भी ऐसी ही रहेगी।
अब जरा यह बताइए कि आप पढ़ाई क्यों करते है। इसीलिए ना ताकि आप एग्जाम में अच्छे मार्क्स ला पाएं, आपको अच्छी जॉब मिल पाए या फिर आप अपना करीयर बना पाएं। तो बस इसी को अपना उद्देश्य बनाएं और फिर पढ़ने बैठे। फिर देखिए कैसे आपका पढ़ाई में मन लगता है।

पढ़ाई के बीच लें ब्रेक

यह तो हम सभी जानते है कि किसी भी काम को करते वक्त हमारा ब्रेक लेना बहुत ही ज्यादा जरूरी है क्योंकि अगर हम ब्रेक लेते है तो हमें वह काम करने में और भी ज्यादा मजा आता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि हमें पता होता है कि अगर हम अपना टास्क पूरा करेंगे तो हमें आराम करने का मौका मिलेगा और इसी लालच में हम उस काम को पूरी शिद्दत से और अच्छी तरह से कर पाते है।

इसीलिए हमें पढ़ाई के वक्त भी बीच में ब्रेक लेना ही चाहिए क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो तो आपका दिमाग थक जाएगा और आपका पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। इसीलिए जब भी आप पढ़ाई करने बैठे तो हर एक घंटे के बाद 15 से 20 मिनट का ब्रेक लें और इस दौरान अपना मन पसंदीदा काम करें। ऐसा करने से आपके दिमाग को बीच-बीच में आराम मिलता रहेगा और आप अच्छे से पढ़ाई में मन लगा पाएंगे।

पढ़ाई से लिए सही जगह का चयन करें

पढ़ाई में मन लगाने के लिए आपकी पढ़ाई करने की जगह का सबसे बड़ा महत्व होता है क्योंकि जगह का पढ़ाई में सबसे बड़ा रोल होता है। ऐसे में ऐसी जगह का चयन करें जहां पर शांति हो। ऐसा करने से आपका पढ़ाई में मन जरूर लगेगा।

सही फिल्ड का करें चयन

जब हम पढ़ाई की शुरूआत करते है उस समय से लेकर 10वीं क्लास तक हम सभी की पढ़ाई सेम होती है लेकिन जब हम 10वीं को पास करते है तो फिर आता है ऐसा समय जब हमें एक फिल्ड का चयन कर आगे बढ़ना होता है और यही वह समय होता है जो कि हमारे भविष्य को निर्धारित करता है।

इसीलिए ऐसी फिल्ड का चयन करें जिसमें आपका मन लगता हो, कभी भी अपने दोस्त या फिर परिवार की बात मान कर अपनी फिल्ड का चयन ना करें। वर्ना इसका बहुत बड़ा प्रभाव आपकी पढ़ाई पर पड़ेगा।

पढ़ाई के वक्त इन चीजों से बनाकर रखें दूरी

आपको पढ़ाई करते वक्त अपने आप को मोबाईल और टीवी से दूर रखना चाहिए क्योंकि यह दोनों ही ऐसी चीज है जो कि आपका मन पढ़ाई में नहीं लगने देंगी और आपका टाइम वेस्ट करती है। इसीलिए पढ़ाई करते वक्त आपको इनसे दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

मैडिटेशन जरूर करें

आपको हर रोज कम से कम 10 से 15 मिनट मैडिटेशन करना ही चाहिए क्योंकि मैडिटेशन करने से आपका दिमाग शांत होता है और आपका फोकस बढ़ता है। जो कि आपका पढ़ाई में मन लगाने के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है।

तो यह थे वह उपाय जिनको अपनाकर आप अच्छे से अपना मन पढ़ाई में लगा सकते है। इसके अलावा कुछ मंत्र भी है जिनका प्रयोग आप पढ़ाई के वक्त कर सकते है तो आइए अब उन मंत्रों पर नजर डाल लेते है।

पढ़ाई में मन लगाने के लिए मंत्र ?

अगर आप भी सोच रहे है मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं तो हम आज आपको पढाई में मन लगाने का मंत्र बताने वाले है . अगर आप अच्छे तरीके से अपना मन पढ़ाई में लगाना चाहते है तो आप इन मंत्रों का जाप कर सकते है। ऐसा करने से आपका अवश्य ही पढ़ाई में मन लगेगा। मंत्र इस प्रकार से है।

  • गुरु गृहन गए पढ़न रघुराई, अल्पकाल विद्या सब आई।
  • शारदायै नमस्तुभ्यं, मम ह्रदये प्रवेशिनी,परीक्षायांसमुत्तीर्णं,सर्व विषय नाम यथा।
  • ॐ शारदा माता ईश्वरी, मैं नित सुमरि तोय, हाथ जोड़ अरजी करूं विद्या वर दे मोय। इन्हें भी जाने ?
  • अगर पढ़ाई में मन ना लगता हो तो रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • चीजों को याद रखने के लिए दूध में शखंपुसपि डालकर उसका सेवन करें।
  • पढ़ाई के वक्त आलस आता हो तो साढ़े सात रत्ती का इटैलियन मूंगा चांदी का लॉकेट बनवा कर उसे धारण करें।
  • अगर बच्चा पढ़ाई के वक्त शरारत करता हो तो उसे सोमवार के दिन भैरव यंत्र धारण करवाएं।

आप एक ही दिन में पढाई में मन नहीं लगा सकते है आपको अपनी गलत आदते छोड़ने होंगी और उनमे से टाइम निकालकर आप थोड़ा थोड़ा टाइम अपने पढाई शामिल करें। अगर आप सोच रहे है ये आदते एक दिन में छोड़ दे ये मुमकिन नहीं है इसलिए आपको धीरे धीरे अपनी आदते बदलनी पड़ेंगी और उनसे से जो टाइम बचेगा उसे पढाई में लगाना पड़ेगा। इस लेख में हम यही बताया है की मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं इसलिए हमने पढाई में मन लगाने के 8 उपाय बताये है आप अगर उन उपायों को अपनी निजी जिंदगी में अपनाओगे तो आपको फायदा जरूर मिलेगा ।

ये भी पढ़े – नौकरी छोड़, इन दो लड़कियों ने किसानों और बच्चों के लिए किए नए इनोवेशन, Solar energy के जरिए खेती को बनाया आसान

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles